लाइव न्यूज़ :

IT Department Tax Returns: धन के संकट से जूझ रही कांग्रेस, 1,823.08 करोड़ रुपये जमा कीजिए, माकन ने कहा- आयकर विभाग से नया नोटिस मिला

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 29, 2024 1:00 PM

IT Department Tax Returns: अजय माकन ने कहा कि भाजपा कर कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रही है। आयकर विभाग को उससे 4,600 करोड़ रुपये से अधिक की मांग करनी चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है।  लोकसभा चुनाव से पहले धन के संकट से जूझ रही पार्टी के लिए यह एक और झटका है। 1,823.08 करोड़ रुपये कर के रूप में अदा करने को कहा गया है। 

IT Department Tax Returns: आयकर विभाग ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई कथित विसंगतियों को लेकर कांग्रेस को नया नोटिस भेजा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग से एक नया नोटिस मिला है जिसमें 1,823.08 करोड़ रुपये कर के रूप में अदा करने को कहा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले धन के संकट से जूझ रही पार्टी के लिए यह एक और झटका है। सूत्रों ने बताया कि ब्याज के साथ कर जुर्माना वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है। ताज़ा नोटिस इस सप्ताह की शुरुआत में प्राप्त हुआ। माकन ने कहा कि भाजपा कर कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रही है। आयकर विभाग को उससे 4,600 करोड़ रुपये से अधिक की मांग करनी चाहिए।

माकन ने कहा कि भाजपा के ‘मुखौटा संगठन’ के रूप में आयकर विभाग कांग्रेस और अन्य समान विचार वाले विपक्षी दलों को चुनिंदा तरीके से निशाना बना रहा है। भाजपा ने कर कानूनों का गंभीर उल्लंघन किया है। आयकर विभाग को उससे 4,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग करनी चाहिए। भाजपा टैक्स आतंकवाद में शामिल, कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन हम झुकेंगे नहीं।

आयकर अधिकारियों द्वारा 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने और उसके बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के बाद कांग्रेस पहले से ही धन की कमी का सामना कर रही है। पार्टी को मामले में उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है और वह जल्द ही उच्चतम न्यायालय का रुख कर सकती है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाने और उसके खिलाफ कर अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024अजय माकनमल्लिकार्जुन खड़गेBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: अमेठी, रायबरेली का फैसला खड़गे पर छोड़ा गया, सीईसी नेता चाहते हैं राहुल गांधी, प्रियंका को

भारतजाति आधारित आरक्षण खत्म करने पर अमित शाह का फर्जी वीडियो वायरल, बीजेपी करेगी तेलंगाना कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

भारतOdisha Assembly Elections 2024: बीजेपी ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

भारतLok Sabha Election 2024: वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल से BJP ने बनाया उम्मीदवार, पूनम महाजन का टिकट कटा

भारतMaharastra Lok Sabha Polls 2024: शरद पवार ने कहा- पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में लाना 'खतरनाक'

भारत अधिक खबरें

भारतअप्रैल में भारत में जंगल में आग लगने की 75,000 से अधिक घटनाएं दर्ज; ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित

भारत'ममता बनर्जी की सरकार में बम धमाके, गोला बारूद आम बात बन गई है' - संदेशखालि मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

भारतबिहार में रोहतास जिले में आग लगने की घटना में जिंदा जल गए चार लोग, दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी

भारतLok Sabha Polls 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना, कहा- ये पार्टियां लूटने की योजना बना रही हैं

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार से 13 विधायक, एक विधान पार्षद और दो राज्यसभा सदस्य लड़ रहे चुनाव, भर रहे हैं दंभ, दे रहे टक्कर