Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार से 13 विधायक, एक विधान पार्षद और दो राज्यसभा सदस्य लड़ रहे चुनाव, भर रहे हैं दंभ, दे रहे टक्कर

By एस पी सिन्हा | Published: April 27, 2024 03:37 PM2024-04-27T15:37:48+5:302024-04-27T15:55:01+5:30

Bihar Lok Sabha Elections 2024: महागठबंधन के घटक दल राजद विधायकों के साथ एक राज्यसभा सदस्य को टिकट देने में उदारता बरती है।

Bihar Lok Sabha Elections 13 MLAs, one MLC and two Rajya Sabha members desperate to enter Lok Sabha boasting polls 2024 | Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार से 13 विधायक, एक विधान पार्षद और दो राज्यसभा सदस्य लड़ रहे चुनाव, भर रहे हैं दंभ, दे रहे टक्कर

file photo

Highlightsलोकसभा चुनाव में 13 विधायक, एक विधान पार्षद और दो राज्यसभा सदस्य चुनाव मैदान में है।पांच विधायकों व एक राज्यसभा सदस्य की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। सातों चरण में कोई न कोई विधायक, विधान परिषद व राज्यसभा सदस्य किस्मत आजमा रहे हैं।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच दो चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं। अब लोगों की निगाहें तीसरे चरण पर जा टिकी हैं। सियासी दल भी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर छोडना नही चाहते हैं। वहीं, इस बार बिहार से 13 विधायक, एक विधान पार्षद और दो राज्यसभा सदस्य लोकसभा में प्रवेश करने की जुगत में जुटे हैं। इन 13 विधायकों में से पांच विधायकों और एक राज्यसभा सदस्य की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो गई है। ऐसे में सियासी जानकारों का मानना है कि मैदान में उतरे सभी 14 विधायक अगर चुनाव जीत जाते हैं तो इनकी सीटों पर उपचुनाव होना तय है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में 13 विधायक, एक विधान पार्षद और दो राज्यसभा सदस्य चुनाव मैदान में है। अपनी जीत के लिए ये सभी दिन-रात एक किए हुए हैं।

इनमें से पांच विधायकों व एक राज्यसभा सदस्य की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। वहीं सातों चरण में कोई न कोई विधायक, विधान परिषद व राज्यसभा सदस्य किस्मत आजमा रहे हैं। महागठबंधन के घटक दल राजद विधायकों के साथ एक राज्यसभा सदस्य को टिकट देने में उदारता बरती है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने सात विधायकों को टिकट दिया है। साथ ही विधानसभा से इस्तीफा दे चुकी बीमा भारती को पूर्णिया से मैदान में उतारा है। वहीं अपनी बेटी मीसा भारती को भी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मीसा भारती राज्यसभा सदस्य हैं।

वहीं भाकपा- माले में अपने दो विधायकों को तो कांग्रेस ने अपने एक विधायक को भागलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं एनडीए की बात करें तो हम के एक विधायक और जदयू के एक विधान परिषद मैदान में हैं। अब इन विधायकों की किस्मत क्या होती है यह तो 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगी। वहीं अगर ये सभी अपनी लोकसभा सीट से जीतते हैं तो इनकी सीटों पर उपचुनाव होना तय है।

Web Title: Bihar Lok Sabha Elections 13 MLAs, one MLC and two Rajya Sabha members desperate to enter Lok Sabha boasting polls 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे