लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान मुस्लिमों ने राम नाम सत्य बोलकर पड़ोसी की अर्थी को दिया कांधा

By भाषा | Updated: April 9, 2020 19:38 IST

कालियाचक (दो) ब्लॉक के लोयाइटोला गांव के निवासी नब्बे वर्षीय विनय साहा की मौत प्राकृतिक कारणों से हो गई थी जिसके बाद उनके पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम मित्रों ने साहा की अर्थी को कंधा दिया। गौरतलब है कि लोयाइटोला में साहा अकेला हिंदू परिवार है और बाकी लगभग सौ परिवार मुस्लिम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्राकृतिक कारणों से उनके पिता की मौत हो गई थी और लॉकडाउन के कारण कोई रिश्तेदार उनके घर नहीं आ सका।ऐसे में उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि पिता का अंतिम संस्कार कैसे किया जाए।

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 90 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मुस्लिम पड़ोसियों ने उसकी अर्थी को कांधा दिया और परंपरागत रूप से “राम नाम सत्य” बोलते हुए शव को मृतक के घर से 15 किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट ले गए।

कालियाचक (दो) ब्लॉक के लोयाइटोला गांव के निवासी नब्बे वर्षीय विनय साहा की मौत प्राकृतिक कारणों से हो गई थी जिसके बाद उनके पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम मित्रों ने साहा की अर्थी को कंधा दिया। गौरतलब है कि लोयाइटोला में साहा अकेला हिंदू परिवार है और बाकी लगभग सौ परिवार मुस्लिम हैं।

साहा के पुत्र श्यामल ने बताया कि प्राकृतिक कारणों से उनके पिता की मौत हो गई थी और लॉकडाउन के कारण कोई रिश्तेदार उनके घर नहीं आ सका। ऐसे में उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि पिता का अंतिम संस्कार कैसे किया जाए।

श्यामल ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में उनके पड़ोसियों मदद के लिए आगे आए और पिता के अंतिम संस्कार में कोई बाधा नहीं आई। साहा के मुस्लिम पड़ोसियों ने चेहरे पर मास्क लगाकर अर्थी को कंधा दिया और “बोल हरि, हरि बोल” और “राम नाम सत्य है” कहते हुए श्मशान घाट तक ले गए।

साहा के पड़ोसी सद्दाम शेख ने कहा कि साहा परिवार गांव में बीस साल से रह रहा है। उन्होंने बताया, “मुझे मंगलवार को उनकी (साहा) मौत के बारे में सबसे पहले पता चला। हम (गांव के मुस्लिम) उनके पड़ोसी हैं और इसके नाते हमने अपना कर्तव्य निभाया। कोई भी धर्म मानवता से बढ़कर नहीं है।” 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos