लाइव न्यूज़ :

India-Canada Raw: "कनाडा ने भारत के खिलाफ कोई सबूत साझा नहीं किया", निज्जर हत्याकांड पर जयशंकर ने ट्रूडो के आरोप पर कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: November 16, 2023 06:56 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा ने अपने आरोप के समर्थन में भारत के साथ कोई सबूत साझा नहीं किया है।

Open in App

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े कनाडा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कनाडा सरकार से अपने दावे के समर्थन में सबूत देने को कहा कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे।

जयशंकर का यह बयान ट्रूडो सरकार द्वारा खालिस्तानी चरमपंथी और टाइगर फोर्स प्रमुख निज्जर की हत्या में भारत सरकार की कथित संलिप्तता को लेकर एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को कनाडा से निष्कासित करने के लगभग दो महीने बाद आया है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ये बयान लंदन में बुधवार को दिया जिसमें उन्होंने साफ कहा कि कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने के सबूत अभी तक पेश नहीं किए हैं। 

वहीं, कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों के संदर्भ में, जयशंकर ने कहा कि भाषण की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता "एक निश्चित जिम्मेदारी और उन स्वतंत्रताओं के दुरुपयोग के साथ आती है और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उस दुरुपयोग को बर्दाश्त करना बहुत गलत होगा"।

विदेश मंत्री ने कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमलों, या उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास पर स्मोक बम हमलों को भी याद किया और कहा कि भारतीय राजनयिकों को सार्वजनिक रूप से डराया गया था कनाडाई अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

मालूम हो कि कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों को भारत के खिलाफ रणनीति बनाना और कनाडा सरकार का कोई एक्शन न लेना दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बना हुआ है। इस बीच, निज्जर की हत्या के बाद पीएम ट्रूडो का भारत सरकार पर आरोप लगाने के कारण यह मुद्दा और गरमा गया और कनाडा और भारत दोनों ने अपने देशों से दोनों देशों के राजनयिकों को निकाल दिया। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और खराब हो गए। 

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय पांच दिवसीय दौरे पर यूके गए हुए हैं जहां वह द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और "मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति" दी।

टॅग्स :S Jaishankarभारतकनाडाजस्टिन ट्रूडोJustin Trudeau
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज