लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

By अंजली चौहान | Updated: June 24, 2023 18:24 IST

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला में 12 घंटों से बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला में 12 घंटों से हो रही बारिश हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश के कारण राज्य में मौसम विज्ञान का अलर्ट

शिमला: मानसून की शुरुआत के साथ ही हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में भारी बारिश देखने को मिली है। भारी बारिश के कारण शहर में पत्थर और मलबा इकट्ठा हो गया। इस मलबे में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। 

गौरतलब है कि राज्य में अलगे दो-तीन दिनों तक भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 से 26 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली और तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में 27 और 28 जून को आंधी और बिजली गिरने का संकेत देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इस बीच, शनिवार को मलबे और पत्थरों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों के किनारे खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिमला में पिछले 12 घंटों में 99.2 मिमी बारिश हुई है। जिसकी वजह से  एक प्रमुख सड़क अवरुद्ध हो गई। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार से मध्यम से बहुत भारी बारिश हुई है।

वहीं, मंडी जिले के कटौला में 163.3 मिमी बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश हुई, इसके बाद सिंहुता में 160 मिमी, कसौली में 145 मिमी और कांगड़ा में 143.5 मिमी बारिश हुई। शिमला में 99.2 मिमी, गोहर में 81 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 76.5 मिमी, पंडोह में 74 मिमी, सुंदरनगर में 70 मिमी और पच्छाद में 65.2 मिमी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में आईएमडी के प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश का अनुमान है।

आईएमडी के प्रमुख ने बताया, "मानसून आज 24 जून को हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में बारिश हो रही है। मंडी के कोटला में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश होगी।"

पॉल ने कहा, 25 और 26 जून को हम राज्य के कुछ जिलों जैसे सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमलाIndia Meteorological Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र