लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार का भूमि अधिग्रहण विधेयक किसानों के लिए एक और झटका : हुड्डा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:31 IST

Open in App

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को एक और झटका दिया है और दावा किया है कि हाल ही में विधानसभा द्वारा पारित एक विधेयक प्रशासन को किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन का अधिग्रहण करने की अनुमति देगा। राज्य विधानसभा ने मंगलवार को संपन्न हुए मानसून सत्र में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्स्थापन (संशोधन) विधेयक, 2021 में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार को पारित किया था। इस पर बहस के दौरान, विपक्षी कांग्रेस ने मांग की थी कि इसे या तो वापस ले लिया जाए या एक प्रवर समिति को सौंप दिया जाए। कांग्रेस ने यह दावा किया कि इसके कई प्रावधान किसान विरोधी हैं। अब इस विधेयक को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिनकी मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा। मीडिया से बात करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा करने वाले सभी प्रावधानों को सुनियोजित ढंग से समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार ने किसानों के अधिकारों पर एक और प्रहार किया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने आगे कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन केवल "इवेंट मैनेजमेंट और विज्ञापन के माध्यम से" सरकार चलाना चाहता है। हुड्डा ने आरोप लगाया, ''वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग उत्पीड़ित है, जो लगातार किसानों के अधिकारों पर हमला कर रही है।'' उन्होंने दावा किया, "अब कोई भी जिलाधिकारी किसानों की सहमति के बिना रातों-रात उनकी जमीन का अधिग्रहण कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

कारोबारविधानसभा चुनाव 2025-26ः 12 राज्य और 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च, महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना, फ्री-फ्री में हो सकता...

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

भारतकेसरिया विधानसभा सीटः केसरिया की राजनीति में क्या होगा?, भाकपा गढ़ को राजद, जदयू और भाजपा ने किया ध्वस्त

भारतजन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें?, फर्जीवाड़ा कर रहे पीके, बिहार प्रदेश भाजपा का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज