Haryana New CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत प्रस्ताव किया पेश, अध्यक्ष ने बहस के लिए दिया 2 घंटे का समय
By आकाश चौरसिया | Updated: March 13, 2024 11:34 IST2024-03-13T11:30:07+5:302024-03-13T11:34:37+5:30

Haryana New CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत प्रस्ताव किया पेश, अध्यक्ष ने बहस के लिए दिया 2 घंटे का समय
Haryana New CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहुमत पास करने के लिए प्रस्ताव पेश किया और दो घंटे का समय प्रतिपक्ष और सत्तापक्ष को दिया। जेजेपी के व्हिप जारी करने के बावजूद पार्टी के 4 विधायक सदन पहुंचने में कामयाब हुए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों को बोलने का मौका दिया। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा में अनिश्चित काल तक बैठकों को स्थगित करने पर सभी ने पक्ष में वोट डाला।
जेजेपी ने व्हिप जारी किया और वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहेंगे। अब कुल 90 विधायकों में से 10 विधायक गैरहाजिर होंगे, जबकि व्हिप जारी होने के बावजूद दो विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। अब भाजपा के 41, निर्दलीय 7, कांग्रेस के 30 और इनोला से एक ही विधायक है। लेकिन, फिर भी भाजपा बहुमत परीक्षण में पास हो जाएगी, क्योंकि कल ही कई निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन करने के लिए कह दिया था।
LIVE | CM नायब सैनी पहुंचे विधानसभा, थोड़ी देर में होगा फ्लोर टेस्ट
— AajTak (@aajtak) March 13, 2024
देखिए आज की बड़ी ख़बरें #एकऔरएकग्यारह में | @NehaBatham03 | @ArpitaArya | #ATLivestream#Haryana#ManoharLalKhattar | #NayabSaini | नायब सैनी | मनोहर लाल खट्टरhttps://t.co/Dmf5qKr3IC
हरियाणा में तेजी से बदल रही राजनीतिक परिस्थितियों को भांपते हुए भाजपा हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व बदलने की ठान ली। फिर क्या था मंगलवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बिना सोचे राज्यपाल को चंडीगढ़ में इस्तीफा सौंपा और शाम 5 बजे नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद की गोपिनयता की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट का हिस्सा 5 विधायक भी प्रण लेने के साथ बने।