लाइव न्यूज़ :

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत यूपी में बने 3.86 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज, 4.76 करोड़ का है लक्ष्य

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2022 09:00 IST

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यूपी सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विभाग ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल के माध्यम से 2 करोड़ झंडे खरीदे हैं, जबकि 20,000 से अधिक एनजीओ और निजी सिलाई इकाइयां लगभग 1.15 करोड़ झंडे का उत्पादन को लेकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार का हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुल 4.26 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य हैइसके साथ ही 50 लाख सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा जिला स्तर पर 2.26 करोड़ झंडे बनने हैं

लखनऊ: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के रूप में केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य सरकारों और जनता से राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अपील की है। इस अभियान के तहत यूपी सरकार का कुल 4.26 करोड़ घरों और 50 लाख सरकारी और गैर- सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। राज्य सरकार के एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में योगी सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राज्य सरकार अब तक 4.76 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 3.86 करोड़ तिरंगे का उत्पादन कर चुकी है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यूपी सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विभाग ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल के माध्यम से 2 करोड़ झंडे खरीदे हैं, जबकि 20,000 से अधिक एनजीओ और निजी सिलाई इकाइयां लगभग 1.15 करोड़ झंडे का उत्पादन को लेकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।  

राज्य सरकार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों ने 96 लाख से अधिक झंडों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। जिला स्तर पर 2.26 करोड़ झंडे बनने हैं' इसी प्रकार गैर सरकारी संगठनों और यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने 36.4 लाख तिरंगे बनाए हैं जबकि निजी सिलाई इकाइयों ने अब तक 35.3 लाख से अधिक झंडे सिल दिए हैं। इसके अलावा, सरकारी/गैर-सरकारी संगठनों के लिए 50 लाख खादी झंडे बनाने का काम भी पूरा हो चुका है।

इस बीच, केंद्र सरकार ने दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहराने की अनुमति देने के लिए देश के ध्वज कोड में बदलाव किया है। पॉलिएस्टर के झंडे मशीनों द्वारा भी बनाए जा सकते हैं। पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर "तिरंगा उत्सव" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत का प्रत्येक नागरिक भारत के विकास, समृद्धि, सुरक्षा और संस्कृति की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है। 

टॅग्स :Amrit Mahotsavउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र