लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दिवाली, गुजराती नए साल और भाई दूज के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में भारी बढ़ोतरी, 2360 मामले सामने आए

By विशाल कुमार | Updated: November 8, 2021 10:24 IST

सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली और गुजराती नए साल पर आपातकालीन सड़क दुर्घटनाओं में क्रमश: 83.73 फीसदी और 176.90 फीसदी बढ़ोतरी हुई. वहीं, भाई दूज पर आपातकालीन दुर्घटनाओं की संख्या 58.79 फीसदी हो गई.

Open in App
ठळक मुद्दे4 से 6 नवंबर के बीच सड़क दुर्घटना के 2360 मामले दर्ज किए गए.सामान्य तौर पर रोजाना 381 दुर्घटना के मामले दर्ज किए जाते हैं.गुजराती नए साल पर अब तक सबसे अधिक कुल 1055 मामले दर्ज किए गए.

अहमदाबाद:गुजरात में 108 आपातकालीन सेवाओं ने दिवाली, गुजराती नए साल और भाई दूज को 4 से 6 नवंबर के बीच तीन दिनों में सड़क दुर्घटना के 2360 मामले दर्ज किए गए.

सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा जीवीके एमरी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जीवीके एमरी ने कहा कि सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली और गुजराती नए साल पर आपातकालीन सड़क दुर्घटनाओं में क्रमश: 83.73 फीसदी और 176.90 फीसदी बढ़ोतरी हुई. वहीं, भाई दूज पर आपातकालीन दुर्घटनाओं की संख्या 58.79 फीसदी हो गई.

सामान्य तौर पर आपातकालीन सेवाओं द्वारा रोजाना 381 दुर्घटना के मामले दर्ज किए जाते हैं. गुजराती नए साल पर कुल 1055 मामले दर्ज किए गए जो कि किसी भी एक दिन में दुर्घटना के सबसे अधिक मामले हैं.

इस तरह, दिवाली, नए साल और भाई दूज पर दो पहिया सड़क दुर्घटनाओं में क्रमश: 95.39 फीसदी, 202.48 फीसदी और 67.73 फीसदी मामले तो चार पहिया सड़क दुर्घटनाओं में 162.96 फीसदी, 229.63 फीसदी और 192.59 फीसदी मामले दर्ज किए गए.

टॅग्स :गुजरातसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीRoad Transportदिवालीभाई दूजन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र