लाइव न्यूज़ :

छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, कार से कूदकर बचाई जान

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:44 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), तीन दिसंबर जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा का अपहरण कर लिया, लेकिन वह कार से कूदकर अपने को बचाने में सफल रही।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बरखेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए जा रही थी कि तभी कार सवार चार अज्ञात बदमाशों ने नाबालिग छात्रा से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। कुमार ने बताया कि बदमाश उसे पीलीभीत होते हुए टनकपुर राजमार्ग की ओर ले गए लेकिन कुछ देर बाद पीलीभीत के एक चौराहे पर छात्रा होश में आ गई और वह कार से कूद गई।

कुमार ने बताया कि आसपास के लोग पीड़िता को देख उसके पास पहुँचे, लेकिन आरोपी तब तक मौके से भाग निकले।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा