लाइव न्यूज़ :

Gangster Mukhtar Ansari Death Update: 'दंगों में खुली जीप में घूमता था मुख्तार अंसारी', 20 साल पहले उसका भय का साम्राज्य चरम पर था

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 13:18 IST

Krishnanand Rai Murder Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत पर पूर्व डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि साल 2004 में यानि की आज से 20 साल पहले मुख्तार अंसारी के भय का साम्राज्य चरम पर था।

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल पहले मुख्तार अंसारी के भय का साम्राज्य चरम पर थागैंगस्टर को मुलायम सरकार का संरक्षण प्राप्त थामुलायम सरकार किसी भी कीमत पर इसे बचाना चाहती थी

Krishnanand Rai Murder Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत पर पूर्व डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि साल 2004 में यानि की आज से 20 साल पहले मुख्तार अंसारी के भय का साम्राज्य चरम पर था। गैंगस्टर को सरकार का संरक्षण प्राप्त था। यही वजह है कि वह मऊ में हुए दंगों में खुली जीप में घूमता था। जहां कर्फ्यू लगा हुआ था। किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि उसके खिलाफ बोल दें।

कार्रवाई की बात तो छोड़ दीजिए। उस समय मैंने एक लाइट मशीन गन बरामद की थी, इससे पहले कोई बरामदगी नहीं हुई थी। आज 20 साल बाद भी कोई गन बरामद नहीं हुई। मैंने उस पर पोटा भी लगाया। मैंने तब स्टैंड लिया कि यह गलत है और इसे जेल जाना होगा। लेकिन, मुलायम की सरकार किसी भी कीमत पर इसे बचाना चाहती थी।

उन्होंने अधिकारियों पर दबाव डाला, आईजी-रेंज, डीआईजी और एसपी-एसटीएफ का तबादला कर दिया गया, यहां तक कि मुझे 15 के भीतर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन मैंने अपने इस्तीफे में अपना कारण लिखा और जनता के सामने रखा कि यह वही सरकार है जिसे आपने चुना था, जो माफियाओं को संरक्षण दे रही है और उनके आदेश पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी है कि ऐसे असमाजिक तत्वों को रोका जाए जो जनता के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले भी मैं अपनी ड्यूटी कर रहा था। मुझे किसी के एहसान की जरूरत नहीं हैं। लेकिन मुझ पर दबाव बनाया गया। उस दौरान जो भी ईमानदारी से काम करना चाहता था, उन पर दबाव बनाया गया।

इसलिए मैंने सोचा कि अब तो मैं माफियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले सकता हूं। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया। क्योंकि मैं जनता को बताना चाहता था कि यह भी एक पक्ष है और इस पक्ष को जनता भी देखें कि उन्होंने किन्हें सरकार में बैठने का मौका दिया है। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशगोरखपुरSamajwadiDCP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल