दरिंदगी की सारी हदें हुईं पार, पिता 5 साल से बेटी से करता रहा बलात्कार, एक बार गर्भपात..
By आकाश चौरसिया | Published: April 21, 2024 03:21 PM2024-04-21T15:21:46+5:302024-04-21T15:43:51+5:30
मामला ये है कि गाजियाबाद के रहने वाले राम प्रकाश गौतम अपनी सगी बेटी से पिछले 5 साल से रेप कर रहा था। एक बात तो बेटी गर्भ से हुई, तो उसका बच्चा भी गिरवा दिया, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो दोबारा से 3 माह की गर्भवती हो गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में आने वाले शहर से एक और दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी के साथ पिछले 5 सालों से बलात्कार किया। इसके साथ ही उसने बेटी घर से बाहर न जा पाए, तो उसके बाल कटवा दिए। हालांकि, बात इतने पर ही नहीं रुकी एक बार तो बेटी का गर्भपात भी करा दिया। इस बात से आहत होकर बेटी आखिर में कोर्ट पहुंच गई, जहां उसे न्याय मिला और फिर जाकर पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज किया।
मामला ये है कि गाजियाबाद के रहने वाले राम प्रकाश गौतम अपनी सगी बेटी से पिछले 5 साल से रेप कर रहा था। एक बात तो बेटी गर्भ से हुई, तो उसका बच्चा भी गिरवा दिया, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो दोबारा से 3 माह की गर्भवती हो गई है। अब बेटी इस तरह के अत्याचार से बाहर निकलना चाहती थी और ठीक इसी तरह उसने किया भी।
#गाजियाबाद की घटना सन्न करने वाली है। कलयुगी बाप राम प्रकाश गौतम अपनी सगी बेटी से 5 साल तक बलात्कार करता रहा। हरा—जादे ने अपनी नाबालिग़ बेटी के बाल कटवा दिए ताकि वो घर से बाहर न जा पाए। पहली बार पेट से हुई तो बच्चा गिरवा दिया, अब वो दूसरी बार 3 महीने के पेट से है।
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) April 21, 2024
लड़की बाप के… pic.twitter.com/GRPCVfm4j3
किसी तरह लड़की बाप के चंगुल से 16 अप्रैल, 2024 को किसी तरह भाग निकली और पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजार दी। इसके अगली सुबह गाजियाबाद कोर्ट में जा पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। फिर आनन-फानन में गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की। अब पुलिस ने पिता रामप्रकाश गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।
UP : गाजियाबाद में एक पिता अपनी सगी बेटी से 5 साल से रेप करता रहा। उसके बाल कटवा दिए, जिससे वो घर से बाहर न जाए। पहली बार प्रेगनेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया। अब वो दूसरी बार 3 महीने की प्रेगनेंट हो गई है।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 21, 2024
पीड़िता 16 अप्रैल 2024 को किसी तरह घर से भागी। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर… pic.twitter.com/ly8ZNFcpwR
इस पीड़िता की उम्र 18 साल है और उसके साथ 14 साल की उम्र से उससे रेप हो रहा था। घर में बाप के अलावा सिर्फ छोटा भाई रहता है। उसको खबर थी, लेकिन चुप रहता था। सुबूत के लिए लड़की ने रेप की वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भी दिखाया, लेकिन सब चुप रहे। इसलिए पुलिस ने FIR में लड़की के भाई, चाचा, ताऊ को भी आरोपी बनाया है।