लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला साजिश मामले में आरोपी युसूफ चोपन को जमानत, जानें कैसे CRPF के काफिले को उड़ाया गया था?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2020 11:10 IST

पुलवामा हमला: कोर्ट में युसूफ चोपन के वकील अंकित कर्ण ने कहा है कि आरोपी करीब 180 दिनों से हिरासत में है और आरोप-पत्र दाखिल करने का समय समाप्त हो गया है। इस लिहाजे से आरोपी को जमानत मिलने का हक है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्ते भी रखी है, जिसमें आरोपी युसूफ चोपन को जांच के लिए जब भी बुलाया जाएगा उसमें शामिल होना है।14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

दिल्ली की एक अदालत ने पुलवामा हमला साजिश के मामले में युसूफ चोपन को जमानत दे दी है। युसूफ चोपन को 25 फरवरी को जमानत मिली है। कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा है कि युसूफ चोपन जमानत का हकदार है क्योंकि जांच एजेंसी वैधानिक अवधि के भीतर आरोप-पत्र दायर करने में विफल रही है। विशेष एनआईए न्यायाधीश परवीन सिंह ने आदेश में युसूफ चोपन को जमानत बांड के साथ 50,000 रुपये के निजी मुचलके देने को भी कहा है। कोर्ट में युसूफ चोपन के वकील अंकित कर्ण ने कहा है कि आरोपी करीब 180 दिनों से हिरासत में है और आरोप-पत्र दाखिल करने का समय समाप्त हो गया है और आरोपियों के खिलाफ कोई आरोप-पत्र दायर नहीं किया गया है।

कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्ते भी रखी है, जिसमें आरोपी युसूफ चोपन को जांच के लिए जब भी बुलाया जाएगा उसमें शामिल होना होगा और जब भी उनके द्वारा निष्पादित बांड की शर्तों के अनुसार आवश्यक हो, कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेना होगा।

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि वह किसी भी तरह का कोई अपराध न करे, जिसमें वह वर्तमान मामले में आरोपी है और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मामले के तथ्यों से परिचित किसी भी व्यक्ति से कोई अभद्रता, धमकी या वादा नहीं करेगा और न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेगा।

पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे

14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सीआरपीएफ की 76 वीं बटालियन का काफिला गुजर रहा था। सड़क की दूसरी तरफ से आकर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी की कार ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले को टक्कर मारा। घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इस हमले को अंजाम देने वाला आत्मघाती हमलावर आतंकी आदिल अहमद डार था। आतंकी आदिल अहमद डार ही उस कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोटक थे। इसने खुद को इस हमले में उड़ा लिया। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली।

पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन भारतीय सेना ने किया एयर स्ट्राइक

पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कै ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इस एयरस्ट्राइक के बाद भारतीन सेना ने दावा किया कि करीब 300 आतंकवादी मारे गए हैं। 25 फरवरी की सुबह यानी अगले दिन परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के बीच जंग का खतरा पैदा हो गया। हवाई झड़प के बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमना को अपने कब्जे में ले लिया। इससे दोनों देशों के बीच गंभीर सैन्य संकट पैदा हो गया। लेकिन, प्रमुख वैश्विक शक्तियों और भारत द्वारा इस्लामाबाद को कड़ी चेतावनी देने के चलते दो दिनों बाद उन्हें रिहा किए जाने से आसन्न खतरा टल गया।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाबालाकोटदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज