लाइव न्यूज़ :

चार दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'निजी सुरक्षा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा : सीएपीएसआई

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में निजी सुरक्षा उद्योग और निजी सुरक्षा गार्डों की भूमिका को मान्यता देने के लिए केंद्रीय निजी सुरक्षा उद्योग संघ (सीएपीएसआई) ने चार दिसंबर को ‘निजी सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

निजी सुरक्षा उद्योग के शीर्ष निकाय के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने दावा किया कि 'निजी सुरक्षा दिवस' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा क्योंकि सभी प्रमुख वैश्विक संगठनों और कंपनियों ने सीएपीएसआई के इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है।

सीएपीएसआई की ओर से जारी एक बयान में सिंह के हवाले कहा गया कि ‘‘चार दिसंबर भारत और दुनिया भर में पूरे निजी सुरक्षा उद्योग के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि इस दिन पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में सीएपीएसआई के वार्षिक सुरक्षा नेतृत्व शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए कोविड-19 महामारी के दौरान निजी सुरक्षा उद्योग के योगदान का सम्मान करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। हम अपने बहादुर निजी सुरक्षा कर्मियों को भी श्रद्धांजलि देंगे, जो महामारी के दौरान मानवता की सेवा करते हुए शहीद हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं