लाइव न्यूज़ :

New Rules from 1 Nov 2023: एक नवंबर से हो रहे बदलाव, डालेंगे आपके सामान्य जीवन पर असर

By धीरज मिश्रा | Updated: October 31, 2023 18:36 IST

एक नवंबर से नए माह की शुरुआत से ही कई वित्तीय बदलाव भी होने जा रहे हैं। जिसका असर आप के सामान्य जीवन पर पड़ेगा। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस त्योहारी सीजन में क्या महंगा और क्या सस्ता होने जा रहा है। मालुम हो कि नवंबर माह में कई त्योहार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर माह में बैंकों में रहेंगी अधिक छुट्टियां एक नवंबर को सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी के दामों को तय करती हैत्योहारी सीजन में सिलेंडर के दामों पर सरकार लेगी फैसला

New Rules from 1 Nov 2023: अक्टूबर का महीना 31 तारीख को (मंगलवार) खत्म हो गया। बुधवार से नए माह नवंबर की शुरुआत होगी। हल्की हल्की सर्दी के बीच नए माह की शुरुआत से ही कई वित्तीय बदलाव भी होने जा रहे हैं। जिसका असर आप के सामान्य जीवन पर पड़ेगा। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस त्योहारी सीजन में क्या महंगा और क्या सस्ता होने जा रहा है। मालुम हो कि नवंबर माह में कई त्योहार हैं। 

बैंक के काम जल्द निपटाए, कई छट्टियां हैं

नवंबर माह में दीपावली से लेकर छठ पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज सहित कई छुट्टियां भी हैं। ऐसे में जिन्हें बैंक के कामकाज हैं उन्हें जल्द ही बैंक खुलते अपना काम पूरा कर लेना चाहिए। खासतौर पर त्योहार के सीजन में बैंकों को खाताधारकों के चैक क्लियर करवाने में काफी समय लग जाता है। इसलिए, इस माह जितना जल्दी हो सके बैंकों में चैक क्लियर होने के लिए डाल देना चाहिए। साथ ही छुट्टियों के हिसाब से एक लिस्ट बना ले। जिससे बैंक से संबंधित काम करने में परेशानी न हो। वहीं बैंक कर्मियों पर भी इस माह काम का दबाव अधिक रहने वाला है। 

सिलेंडर के दाम होते हैं तय

साल में 12 माह होते हैं और हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी, पीएलजी और सीएनजी के दामों को तय करती है। दीपावली त्योहार नजदीक है। ऐसे में देखना होगा कि इस माह सरकार दामों में वृद्धि करने जा रही है या फिर दामों को नहीं बढ़ाया जाएगा। यानि, कि जितने रुपये में अभी गैस सिलेंडर मिल रहा है। उसी दाम में इस माह में भी सिलेंडर मिलेगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने बीते कुछ समय पहले ही गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की थी। 

छूट जारी रहेगी या नहीं, होगा फैसला

केंद्र की मोदी सरकार ने इलेक्ट्रोनिक आइटम जैसे लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य उपकरण पर इंपोर्ट करने पर छूट दी थी। देखने वाली बात होगी कि सरकार के द्वारा इन आइटम पर मिल रही छूट क्या इस माह भी जारी रहेगी या फिर सरकार की ओर से कोई फैसला लिया जाएगा। 

टॅग्स :दिवालीभोजनदिल्लीFaridabadनॉएडापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो