लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ली चुटकी, बोले- मान लो बजट अच्छा, वर्ना बताने के लिए खर्च कर देंगे 2000 करोड़

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2022 20:08 IST

ओलंपियन बॉक्सर और कांग्रेस के उभरते हुए नेता विजेंदर सिंह ने बजट 2022 पर भारी तंज कसते हुए ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2022 को निराशाजनक बताया हैगृह मंत्री अमित शाह ने बजट को 'दूरदर्शी' और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'वोकल फॉर लोकल' कहा हैविजेंदर सिंह ने कहा है कि भाई चुपचाप मान लेना कि बजट अच्छा है, वरना 2000 करोड़ का विज्ञापन दे देंगे

दिल्ली:  देश का बजट 2022 आज संसद में पेश हुआ। जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने और सुनने को मिली।

राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष ने एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को निराशाजनक बताया तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 'दूरदर्शी' और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'वोकल फॉर लोकल' कह कर बजट की प्रशंसा की।

एक तरफ तो पक्ष और विपक्ष के नेता नफे-नुकसान के आकंलन के हिसाब से पेश हुए बजट पर अपनी सधी हुई प्रतिक्रिया दी वहीं दूसरी तरफ एक प्रतिक्रिया ऐसी भी आयी है, जिसमें नफे-नुकसान की बात तो नहीं लेकिन व्यंग्य  का एहसास जरूर शामिल है।

जी हां, ओलंपियन बॉक्सर और कांग्रेस के उभरते हुए नेता विजेंदर सिंह ने ऐसी प्रतिक्रियी दी है, जिसमें बजट 2022 पर भारी तंज किया गया है।

विजेंदर सिंह ने बजट पेश होने के बाद ट्वीट करते हुए कहा, "भाई चुपचाप मान लेना कि बजट अच्छा है, वरना 2000 करोड़ विज्ञापन में ये बताने के लिए खर्च कर दिया जाएगा की बजट बहुत अच्छा है"

विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पैनी बयानबाजी करने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कुछ इसी तरह की टिप्पणी 28 जनवरी को वाराणसी में भी की थी।

सरकारी सुविधा और बजट में मोदी सरकार द्वारा की जा रही कटौती से संबंधित कांग्रेस की एक बुकलेट का लोकार्पण करते हुए विजेंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि सरकार ने सैनिकों की डिसेबिलिटी पेंशन पर टैक्स, सीएसडी कैंटीन पर जीएसटी और अर्द्धसैनिक बलों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए वाराणसी पहुंचे विजेंदर सिंह ने कहा था कि भाजपा फौज को आगे करके जनता से चुनाव में वोट मांगती है और जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, वह सैनिकों से मुंह मोड़ लेती है। 

टॅग्स :बजट 2022बजटराहुल गांधीअमित शाहराजनाथ सिंहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला