लाइव न्यूज़ :

Watch: रश्मिका मंदाना ने 'अटल सेतु' पर बनाया वीडियो, तारीफ सुन गदगद हुए पीएम मोदी, सराहना करते हुए शेयर किया वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2024 09:46 IST

PM Modi on Rashmika Mandanna: पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन में सुधार लाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं है।"

Open in App

PM Modi on Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के जरिए फैन्स के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना के एक वीडियो ने पीएम मोदी का दिन जीत लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर रश्मिका का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है।

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर रश्मिका द्वारा बनाए वीडियो कि सराहना की। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं।"

दरअसल, एक्ट्रेस रश्मिका ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है। उन्होंने विकसित भारत का जिक्र करते हुए अटल सेतु निर्माण को शानदार बताया। 

अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य में और भी बहुत कुछ की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं। अपने वीडियो में रश्मिका ने यह भी कहा, ''हमने केवल 7 वर्षों में इस राजसी चमत्कार का निर्माण किया। अटल सेतु ने भविष्य के दरवाजे पर इतनी जोरदार दस्तक दी है कि विकसित भारत के लिए नए दरवाजे खुल गए हैं। अटल सेतु सिर्फ एक पुल नहीं है, यह एक गारंटी है एक युवा भारत। हमारा देश अब अजेय है। क्या आप ऐसे सैकड़ों अटल सेतु पुल चाहते हैं? जागो और विकास के लिए वोट करो।"

रश्मिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने रश्मिका के वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस वीडियो की आलोचना की और उसे राजनैतिक बताया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरश्मिका मंदानामुंबईवायरल वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला