लाइव न्यूज़ :

विधायक के व्यवहार के लिये विधानसभा में भाजपा के उपनेता ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:49 IST

Open in App

जयपुर, तीन मार्च राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उपनेता द्वारा पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री के व्यवहार के लिये सदन में माफी मांगने के बाद भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विधानसभा में भाजपा के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा,' ' (विधानसभा) अध्यक्ष महोदय अगर किसी कृत्य से आसन आहत हुआ है, तो हम उसके लिए क्षमता याचना करते हैं और भविष्य में इस प्रकार की बात नहीं हो, इसका ध्यान रखेंगे।''

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया था। इसके विरोध में विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया था। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी भाजपा सदस्यों से खासे नाराज हुए थे।

दरअसल देवनानी जयपुर में एक धरने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पिटाई से जुड़ा मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। देवनानी शांत नहीं हुए तो विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल से देवनानी को दिन भर के लिए कार्यवाही से बाहर करने का प्रस्ताव लाने को कहा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा के सभी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था।

राठौड़ के बयान के बाद सदन की कार्यवाही नियमित रूप से चली और देवनानी सहित भाजपा के सभी विधायक शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं