लाइव न्यूज़ :

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को केंद्र सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

By विनीत कुमार | Published: April 02, 2021 12:36 PM

Ambedkar Jayanti 2021: अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगाने वाले और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश में अंबेडकर जयंती पर छुट्टी का ऐलान किया गया हैइस बार संविधान निर्माता बाबासाहब अबेंडकर की ये 130वीं जयंती होगीडॉक्टर अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था

Ambedkar Jayanti 2021: संविधान निर्माता और जीवन भर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इस साल 14 अप्रैल को भी केंद्रीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में घोषण की है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश में इस फैसले की जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के साथ ही देशभर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा।

केंद्र सरकार ने पिछले साल भी ऐसी ही छुट्टी घोषण की थी। इस साल 14 अप्रैल, 2021 अबेंडकर की 130वीं जयंती होगी।

बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर को हान विद्वान, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा के तौर पर देखा जाता है।

संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उनका निधन 6 दिसंबर, 1956 को हो गया था। 9 भाषाओं और 64 विषयों को जानने वाले डॉक्टर अंबेडकर ने अपने आखिरी दिनों में बैद्ध धर्म को अपना लिया था।

टॅग्स :बी आर अंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने की लालू यादव को दूसरे अंबेडकर की उपाधि देने की मांग

भारतआंबेडकर जयंती: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने हैदराबाद में 125 फुट ऊंची आंबेडकर प्रतिमा का किया अनावरण

भारतAmbedkar Jayanti 2023: अम्बेडकर की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार, हर किसी के लिए हैं प्रेरणा

भारतAmbedkar Jayanti 2023: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार, जीवन को मिलेगी नई राह

भारतवीडियो: आंबेडकर और महात्मा फुले पर विवादित टिप्पणी देने को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री पर फेंकी गई स्याही, कुछ कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा

भारत अधिक खबरें

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, निर्वाचन आयोग ने कहा-45.1 करोड़ लोगों ने वोट डाला, देखें फेज दर फेज आंकड़े

भारतVIDEO: एक पत्रकार ने स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर सवाल पूछा तो अखिलेश ने जवाब दिया, 'उससे ज्यादा और जरूरी चीजें हैं'

भारतJharkhand Lok Sabha Elections 2024: मंत्री आलमगीर आलम अरेस्ट, बैकफुट पर क्यों कांग्रेस, राजद और झामुमो, अभी तीन चरण में 10 सीट पर वोटिंग, क्या होगा समीकरण

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करेंगे!, राजद प्रमुख लालू यादव ने भाजपा पर बोला हमला, सतर्क और सावधान हो जाइए...