लाइव न्यूज़ :

Assam: काजीरंगा जीप सफारी को लेकर सीएम हिमंत शर्मा और सदगुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगे यह आरोप

By भाषा | Updated: September 26, 2022 07:19 IST

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और सद्गुरु पर कथित रुप से यह आरोप लगे है कि उन लोगों ने शाम के बाद हेडलाइट्स के साथ जीप सफारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम हिमंत विश्व शर्मा और सद्गुरु समेत अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर मामला दर्ज हुआ है। उन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के उल्लंघन का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिसपुर:असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और सद्गुरु समेत अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने के सिलसिले में रविवार को पुलिस में शिकायत की गई। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले के बोकाखाट थाने में राष्ट्रीय उद्यान के किनारे स्थित गांवों के निवासियों ने पिछले दिन अंधेरे में जीप सफारी करने पर एक शिकायत दर्ज करवाई है। 

अधिकारी ने क्या कहा

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, ''हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। चूंकि केएनपी वन विभाग के अंतर्गत आता है, इसलिए हमने उद्यान के संभागीय वन अधिकारी से आरोप की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।'' उन्होंने कहा, ''लोगों को आरोप लगाने का अधिकार है और इसी आधार पर जांच की जाएगी।'' 

शाम के बाद जीप सफारी के आरोप का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा, ''यह एक आधिकारिक कार्यक्रम था और कभी-कभी, इस तरह के आयोजन थोड़ी देर से चलते हैं। ऐसे में, मुझे नहीं लगता कि हम इसे कानून का उल्लंघन कह सकते हैं।'' 

क्या है आरोप

उद्यान के पास मोरोंगियाल और बलिजन गांवों के निवासी सोनेश्वर नारा और प्रबीन पेगू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाम के बाद हेडलाइट्स के साथ जीप सफारी करना ''वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का उल्लंघन है''। 

गिरफ्तारी की मांग

ऐसे में गांव के निवासियों ने सद्गुरु जगदीश 'जग्गी' वासुदेव, सीएम शर्मा, राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और अन्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, जो जीप सफारी का हिस्सा थे। 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मासद्गुरू जग्गी वासुदेवKaziranga National ParkPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह