लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में 10 साल की बच्ची में 'चीनी निमोनिया' का पता चला, जानिए इस दुर्लभ बीमारी के बारे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 3, 2024 15:01 IST

अस्पताल में जब बच्ची की चिकित्सा जांच की गई तब डॉक्टरों ने बीमारी का कारण माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Mycoplasma pneumoniae ) पाया। इसे 'चीनी निमोनिया' कहा जाता है क्योंकि पिछले साल नवंबर में चीन में माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होने वाली सांस की बीमारी का बड़े पैमाने पर प्रकोप देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में 10 साल की बच्ची में 'चीनी निमोनिया' का पता चलाअब तक किसी गहन सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी25 दिसंबर को पार्क सर्कस अस्पताल में भर्ती कराया गया था

कोलकाता: कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में एक 10 वर्षीय लड़की में एक दुर्लभ प्रकार का निमोनिया माइकोप्लाज्मा निमोनिया पाया गया है। इसे  'चीनी निमोनिया' भी कहते हैं। दक्षिण कोलकाता के बांसड्रोनी के निवासी बच्चे को हल्की सांस लेने में तकलीफ, बुखार और खांसी की शिकायत के साथ 25 दिसंबर को पार्क सर्कस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अस्पताल में जब बच्ची की चिकित्सा जांच की गई तब डॉक्टरों ने बीमारी का कारण माइकोप्लाज्मा निमोनिया पाया। इसे 'चीनी निमोनिया' कहा जाता है क्योंकि पिछले साल नवंबर में चीन में माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होने वाली सांस की बीमारी का बड़े पैमाने पर प्रकोप देखा गया था।  

एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों को कुछ हफ्ते पहले कम से कम सात मरीजों में यह संक्रमण देखने को मिला जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। कोलकाता के अस्पताल में बच्चे पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।

चीन के अलावा इस निमोनिया के कारण अमेरिका सहित अन्य देशों में श्वसन संक्रमण में वृद्धि हुई है और कुछ मौतें भी हुई हैं।  खराब फेफड़ों वाले बुजुर्ग भी इसके प्रति संवेदनशील होते हैं। 

आईसीएच-कोलकाता में बाल चिकित्सा प्रमुख प्रोफेसर जयदेब रे ने 10 वर्षीय लड़की में 'चीनी निमोनिया' के बारे में बताया कि दवाओं से लड़की की हालत ठीक हो रही है और उसे अब तक किसी गहन सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया बैक्टीरिया हैं जो मुख्य रूप से श्वसन स्तर को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन यह हृदय, गुर्दे और आंखों जैसे अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। यह  गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।   अच्छी बात यह है कि यह संक्रमण एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया देता है और इससे फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। 

टॅग्स :कोलकातानिमोनियाचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत