लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: आईफोन खरीदने के जुनून में माता-पिता ने 8 माह के बच्चे को बेचा, नए फोन से इंस्टाग्राम पर बनाई ढेरों रील्स

By अंजली चौहान | Updated: July 28, 2023 13:54 IST

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह निवासी प्रियंका घोष से 8 महीने के नवजात को बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में दंपति ने अपने बच्चे को बेचा आठ माह के बच्चे को 2 लाख में कपल ने बेचाबच्चे को बेचकर रकम से कपल ने हनीमून मनाया और आईफोन खरीदा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से एक हौरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी दंपति ने अपने मासूम से बच्चे को महंगा फोन खरीदने के लिए बेच दिया।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने अपने ही आठ माह के बच्चे को बेचने के आरोप में एक दंपति को पकड़ा है।

इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंडिया टुडे के अनुसार, स्थानीय लोगों को दंपति पर उस वक्त शक हुआ जब उनके पास एकदम से आईफोन 14 आ गया जिसकी कीमत लाखों में है। इस फोन के बाद ही लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दे दी। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति, जिनकी एक बेटी भी है, ने पूरे राज्य की यात्रा की और अपने हनीमून के लिए दीघा और मंदारमणि समुद्री तटों सहित कई स्थानों का दौरा किया। हालांकि यह घटना रविवार (24 जुलाई) को सामने आई, लेकिन यह कम से कम डेढ़ महीने पहले हुई थी।

2 लाख में बच्चे को बेचा 

जानकारी के अनुसार, जयदेव घोष और साथी के रूप में पहचाने जाने वाले जोड़े ने ही अपने बच्चे को दो लाख में बेच दिया था। बाद में उन पैसों को लेकर वह हनीमून पर चला गया। घूमने के लिए दंपति ने दीघा समुद्र तट जैसी कई जगहों को चुना और साथ में आईफोन भी खरीदा। 

बच्चा खरीदने वाली गिरफ्तार 

गौरतलब है कि मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने माता-पिता दोनों को हिरासत में लेकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। वहीं पुलिस ने बच्चे को खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान प्रियंका घोष के रूप में हुई है। प्रियंका को खरदह पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन उन्होंने अभी तक विवरण नहीं दिया है।

आरोपी के पिता ने दी प्रतिक्रिया 

बच्चे के पिता जयदेव के पिता कामई चौधरी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे पता था कि बच्चे को उसके मामा के घर भेज दिया गया था। बाद में, मुझे पता चला कि बच्चे को बेच दिया गया था। मैं नहीं कह सकता कि बच्चे को क्यों और किसको बेच दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि बच्चे को बेचने के बाद, मेरा बेटा और उसकी पत्नी दीघा, मंदारमणि समुद्री तटों पर गए थे। उन्होंने तारापीठ काली मंदिर का भी दौरा किया था।

कामई चौधरी ने अपने बेटे और बहू पर मानसिक और शारीरिक रूप से हमला करने का भी आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में टीएमसी पार्षद तारोक गुहा का भी बयान सामने आया है। टीएमसी पार्षद के अनुसार, "पिछली रात भी, जयदेब नशे में था और अपनी बेटी को ले जाने के लिए चिल्ला रहा था। मैं नहीं कह सकता कि उसे कहाँ ले जाया जा रहा था। मैं फिर उसके घर गया और उसे डांटा। अब मैंने सुना है कि उसका छोटा बच्चा बेच दिया गया है। यह सच है कि उक्त लड़का कुछ दिनों से दिखाई नहीं दिया है।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल