लाइव न्यूज़ :

UP News: यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, अब खाएगा जेल की हवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 10:58 IST

UP News:फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ यूपी पुलिस प्रशिक्षण में शामिल होने के आरोप में रायबरेली का व्यक्ति गोंडा में गिरफ्तार किया गया है

Open in App

UP News:उत्तर प्रदेश के एक शख्स को यूपी पुलिस में भर्ती होने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने गलत रास्ता चुन लिया। दरअसल, गोंडा जिले की पुलिस लाइन में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए शामिल होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी कैडेट्स के नियुक्ति पत्रों का सत्यापन किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया में शुभम सिंह द्वारा प्रस्तुत पुलिस नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया। 

उन्होंने बताया कि मामले में प्रशिक्षण शिविर प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर कोतवाली नगर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

राय ने कहा कि नियुक्ति पत्र की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक का चयन पुलिस संबंधित प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ था और उसने प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए दस्तावेजों में धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 

युवक का पुलिस भर्ती प्रक्रिया में चयन नहीं हुआ था। मगर उसे पुलिस में भर्ती होना था जिसके लिए उसने इतना बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या