लाइव न्यूज़ :

परतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2026 14:06 IST

पुलिस ने मानव सुगंधे (20,आर्वी, वर्धा), अफाज खान मंजूर खान (26), मोहम्मद इमरान मोहम्मद साजिद (21) और शेख नावेद शेख हसन (21) को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी को अदालत ने 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देअयान ने अपने दोस्तों से 40 हजार रुपए उधार लिए थे.अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती थी, 2 के साथ शारीरिक संबंध बनाए.

नासिर हुसैन

अमरावती: परतवाड़ा यौन शोषण प्रकरण ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है. मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद सहित उसके तीन साथियों उजैर खान इकबाल खान, मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर और तबरेज खान तसलीम खान को 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. एसआईटी की अलग-अलग टीमें आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही हैं. मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. चौंकाने वाला पहलू यह है कि मामले का खुलासा उधारी के पैसों के विवाद को लेकर हुआ. अयान ने अपने दोस्तों से 40 हजार रुपए उधार लिए थे.

30 हजार रुपए लौटा दिए थे, लेकिन 10 हजार रुपए के लिए टालमटोल कर रहा था. इसे लेकर उजैर से उसका विवाद हुआ. इस दौरान उजैर ने अयान के हाथों से मोबाइल छीन लिया. मोबाइल की जांच करने पर उजैर को कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले. उसने ये वीडियो अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिए. बाद में अपने साथियों मोहम्मद साद और तबरेज खान को भी भेज दिए.

बार-बार पैसे मांगने के बावजूद जब अयान ने बकाया रकम नहीं चुकाई तो तीनों ने उसे बदनाम करने की मंशा से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में वायरल कर दिए. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से अब तक 18 आपत्तिजनक वीडियो और 39 फोटो जब्त किए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती थी, जिनमें से 2 के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए.

चार और गिरफ्तार, 23 तक पुलिस हिरासत

पुलिस ने मानव सुगंधे (20,आर्वी, वर्धा), अफाज खान मंजूर खान (26), मोहम्मद इमरान मोहम्मद साजिद (21) और शेख नावेद शेख हसन (21) को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी को अदालत ने 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

रईसों की जीवनशैली का दिखावा कर फंसाया

पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार आरोपी अयान सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़कियों से संपर्क करता था. थोड़ी-बहुत अंग्रेजी की जानकारी और रईसों की जीवनशैली का दिखावा कर जाल में फंसाता था. दोस्ती की आड़ में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार करता था.

12वीं पास, अलग-अलग कारों का करता था इस्तेमाल

अयान माता-पिता के साथ परतवाड़ा के गटरमलपुरा क्षेत्र में नानी के घर में रह रहा था. वह इकलौती संतान है. उसने 12वीं तक पढ़ाई की है. बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था, लेकिन कभी कालेज नहीं गया. उसके पिता तनवीर अहमद पुराने और नए वाहनों की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते हैं, जिसके चलते उसे अलग-अलग कारें चलाने का मौका मिलता था. आलीशान कारों में घुमा कर वह लड़कियों को प्रभावित करता था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरNashik Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार