लाइव न्यूज़ :

1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2026 18:05 IST

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में कोई कमी नहीं की जाएगी और उन्हें देश भर में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पड़ोसी भी होंगे, जिनका आवास इसी परिसर में स्थित है।नीतीश कुमार को यह सुरक्षा ‘बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000’ के प्रावधानों के तहत दी जा रही है।वीवीआईपी दर्जे और संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा जारी रखने की सिफारिश की गई थी।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अब पूरे देश में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जो भारत में सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिनी जाती है। इस फैसले के तहत उनकी सुरक्षा में केंद्रीय एजेंसियों के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो तैनात रहेंगे, जो हर समय उनकी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली के लुटियन जोन सुनहरी बाग में आवास भी आवंटित किया गया है। इसी श्रेणी के आवास में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी निवास है। ऐसे में नीतीश कुमार को इसी इलाके में आवास मिलना उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व को दर्शाता है। इसके अलावा, वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पड़ोसी भी होंगे, जिनका आवास इसी परिसर में स्थित है।

ऐसे में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में कोई कमी नहीं की जाएगी और उन्हें देश भर में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। केन्द्र सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नीतीश कुमार को यह सुरक्षा ‘बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000’ के प्रावधानों के तहत दी जा रही है।

हाल ही में उनकी सुरक्षा समीक्षा की गई, जिसमें उनके वीवीआईपी दर्जे और संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा जारी रखने की सिफारिश की गई थी। जेड प्लस सुरक्षा भारत में दी जाने वाली सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। यह सुरक्षा चक्र बेहद जटिल और अभेद्य माना जाता है, जिसमें मुख्य रूप से तीन स्तरों पर पहरा होता है।

जेड प्लस सुरक्षा मिलने के बाद उनकी गतिविधियों पर पहले से अधिक सतर्कता बरती जाएगी। उनके आवागमन के दौरान उन्नत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होंगे, जिनमें एस्कॉर्ट वाहन, क्लोज प्रोटेक्शन टीम और तकनीकी निगरानी शामिल है। इस श्रेणी की सुरक्षा आमतौर पर देश के शीर्ष नेताओं और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को ही दी जाती है।

वहीं, सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही केंद्र सरकार ने दिल्ली में उनके लिए उच्च श्रेणी का सरकारी आवास भी आवंटित किया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला दिया गया है। यह इलाका राजधानी के वीवीआईपी क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता रहते हैं।

खास बात ये है कि यह बंगला देश की सत्ता के केंद्र- संसद भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सचिवालय के बेहद करीब है। जिससे इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। ये बंगले बड़े प्लॉट पर बने होते हैं, जिनमें सामने और पीछे विशाल हरे-भरे लॉन, चौड़ी ड्राइववे और खूबसूरत बगीचे होते हैं।

इनकी बनावट में दिल्ली के लुटियंस जोन की झलक साफ दिखाई देती है, जो औपनिवेशिक दौर की वास्तुकला को दर्शाती है। अगर अंदर की बात करें तो इन बंगलों में आमतौर पर 5 से 6 बड़े बेडरूम, ड्राइंग और डाइनिंग हॉल, स्टडी या लाइब्रेरी रूम, आधुनिक किचन और ऊंची छतों वाले विशाल कमरे होते हैं।

इसके अलावा स्टाफ के लिए अलग से क्वार्टर, गाड़ियों के लिए गैराज, दफ्तर के लिए जगह और सुरक्षा के लिए गार्ड रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं। दिल्ली में इस श्रेणी के बंगले बहुत सीमित संख्या में हैं और इन्हें हासिल करना आसान नहीं होता।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारदिल्लीPoliceपटनाराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी