Karnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2026 15:00 IST2026-04-17T14:57:39+5:302026-04-17T15:00:11+5:30
Karnataka Horror: शुक्रवार को कर्नाटक के यादगीर जिले के देवपुर के पास एक कार और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।

Karnataka Horror
यादगिर:कर्नाटक के यादगिर जिले में शुक्रवार को एक कार की कथित तौर पर एक निजी बस से भिड़त हो गई जिससे छोटे वाहन में आग लग गई और छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुरपुर तालुका के शांतापुरा क्रॉस के पास हुई। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक पृथ्वी शंकर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल का टायर फट गया था, जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एक निजी बस से भिड़ंत हो गई।
Six Killed as Car Collides Head-On with Bus in Yadgiri
— Yasir Mushtaq (@path2shah) April 17, 2026
Yadgiri, Karnataka
A tragic road accident near Devapur in Surapura taluk of #Yadgiri district claimed six lives when a car and a private bus collided head-on. The impact was so severe that the car burst into flames.… pic.twitter.com/TARObICdrE
Karnataka | Six people dead, two injured after a car collided with a bus due to car tyre burst, says SP Yadgiri.
— ANI (@ANI) April 17, 2026
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार यादगीर से रायचूर जा रही थी, जबकि बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया, लेकिन कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात के लिए मार्ग साफ करना शुरू कर दिया। यादगिर के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
In a horrific road accident, six people were killed after a car collided head-on with a private bus and caught fire in Karnataka’s Yadgir district. The incident occurred in Devapur village of Surpur taluk.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) April 17, 2026
According to initial reports, the car was travelling from Yadgir to… pic.twitter.com/3nkdkMqSyI
शुक्रवार को कर्नाटक के यादगीर से एक दुखद घटना सामने आई है। एक कार और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आग के गोले में तब्दील होकर राख हो गई। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, कार यादगीर से रायचूर जा रही थी, जबकि बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी।
दमकल एवं आपातकालीन सेवा दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। निजी बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि, यात्रियों में से किसी को भी कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ को मामूली चोटें आईं और उनका इलाज किया गया।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेज गति और संभवतः लापरवाही दुर्घटना का कारण हो सकती है। घटना के तुरंत बाद पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात के लिए सड़क साफ करने लगे। आग बुझाने के प्रयासों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।