लाइव न्यूज़ :

अचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

By फहीम ख़ान | Updated: April 17, 2026 13:16 IST

Achalpur-Paratwada sexual harassment: पीड़िताओं के अभिभावकों ने नवनीत राणा के खिलाफ पॉस्को के तहत कार्रवाई की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देAchalpur-Paratwada sexual harassment: अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला को निर्देश दिए गए हैं.Achalpur-Paratwada sexual harassment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा जा रहा है. Achalpur-Paratwada sexual harassment: नवनीत राणा को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए.

नागपुर:अचलपुर-परतवाड़ा में हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने भाजपा नेता नवनीत राणा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश की. वे नागपुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. प्यारे खान ने कहा कि इस मामले में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कितने भी बड़े नेता क्यों न हों. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला को निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देने वाली भाजपा में ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है और नवनीत राणा को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा जा रहा है. प्यारे खान के मुताबिक, कुछ पीड़िताओं के अभिभावकों ने नवनीत राणा के खिलाफ पॉस्को के तहत कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार इस पर कार्रवाई संभव है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नवनीत राणा दंगे भड़काने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, इस मामले में धर्म का कोई एंगल नहीं होने की बात भी उन्होंने साफ की. प्यारे खान ने बताया कि परतवाड़ा में जांच के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम भेजी गई है.

साथ ही यह सवाल भी उठाया कि जब नवनीत राणा अमरावती में थीं, तब उन्हें इस घटना की जानकारी क्यों नहीं मिली. इस पूरे मामले ने  अमरावती में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहिन्दू धर्ममुस्लिम लॉ बोर्डनवनीत राणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार