लाइव न्यूज़ :

ऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2026 07:30 IST

इस बात का खास खयाल रखा जाता रहा है कि उद्योगों को ऐसी सुविधाएं मिलें कि दूसरे राज्य के उद्योग भी महाराष्ट्र में अपने प्लांट स्थापित करें.

Open in App

उद्योगों के मामले में महाराष्ट्र देश का सबसे अग्रणी राज्य माना जाता है और निश्चित रूप से इसके जो प्रमुख कारण हैं, उसमें एक सहज और सुलभ बिजली भी है. मगर हाल के वर्षों में जिस तरह से बिजली की दरों में इजाफा किया जा रहा है और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए उद्योगों को मिलने वाली बिजली की दर के माध्यम से धन जुटाने की कोशिश की जा रही है, वह चिंताजनक है.

अभी-अभी यह खुलासा हुआ है कि सरकार ने बिजली की बिक्री पर लगने वाले टैक्स में 9.9 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा कर दिया है. कहा जा रहा है कि इससे सरकार को जो धन मिलेगा, उसका उपयोग ‘मागेल त्याला कृषि पंप’ योजना में किया जाएगा. यानी इस योजना पर होने वाले खर्च का बड़ा हिस्सा उद्योगों और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर डाल दिया गया है. सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाले उद्योग पहले से ही ग्रिड सपोर्ट चार्ज से परेशान हैं और अब इस टैक्स ने नया बोझ डाल दिया है.

आश्चर्यजनक तो  यह है कि यह टैक्स दिसंबर 2025 से लागू हो गया है लेकिन उद्योगों को अब जानकारी दी जा रही है. निश्चित रूप से ‘मागेल त्याला कृषि पंप’ योजना की तारीफ की जानी चाहिए कि इससे किसानों को सहूलियत होगी लेकिन उद्योगों पर भार क्यों? उद्योग एवं वाणिज्य जगत के लिए वैसे भी समय ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में इस तरह के भार से उनकी कमर ही टूटनी है. एक और पहलू यह है कि उद्योगों पर भार बढ़ेगा तो वे उत्पादन की कीमत बढ़ाएंगे और इसका खामियाजा आम आदमी को ही भुगतना पड़ेगा. जब उत्पाद की कीमत बढ़ेगी तो उद्योगों के लिए दूसरे राज्यों से प्रतिस्पर्धा कर पाना क्या मुश्किल नहीं होगा?

देश के कुल औद्योगिक उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी करीब-करीब 20 प्रतिशत मानी जाती है.   ऑटोमोबाइल उत्पादन में तो महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत के करीब है. उद्योगों के मामले में आज महाराष्ट्र नंबर वन है तो इसका बड़ा कारण यह भी है कि राज्य सरकार ने हमेशा ही उद्योगों के प्रति हितैषी रवैया रखा है. इस बात का खास खयाल रखा जाता रहा है कि उद्योगों को ऐसी सुविधाएं मिलें कि दूसरे राज्य के उद्योग भी महाराष्ट्र में अपने प्लांट स्थापित करें.

सहूलियत देने की जगह पर यदि उन्हें विभिन्न तरह के टैक्स में घसीटा जाएगा तो नए उद्योग महाराष्ट्र कैसे आएंगे? सरकार को सोलर एनर्जी के क्षेत्र में लगाए जा रहे विभिन्न तरह के चार्ज को भी समाप्त करना चाहिए ताकि उद्योग फलें-फूलें. ध्यान रखिए कि उद्योग लोगों को काम देते हैं. किसी भी राज्य को उन्नत बनाने या बनाए रखने में उद्योगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPower Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान