लाइव न्यूज़ :

Karnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2026 15:00 IST

Karnataka Horror: शुक्रवार को कर्नाटक के यादगीर जिले के देवपुर के पास एक कार और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka Horror: प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेज गति और संभवतः लापरवाही दुर्घटना का कारण हो सकती है। Karnataka Horror: पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात के लिए सड़क साफ करने लगे। Karnataka Horror: आग बुझाने के प्रयासों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यादगिर:कर्नाटक के यादगिर जिले में शुक्रवार को एक कार की कथित तौर पर एक निजी बस से भिड़त हो गई जिससे छोटे वाहन में आग लग गई और छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुरपुर तालुका के शांतापुरा क्रॉस के पास हुई। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक पृथ्वी शंकर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल का टायर फट गया था, जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एक निजी बस से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार यादगीर से रायचूर जा रही थी, जबकि बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया, लेकिन कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात के लिए मार्ग साफ करना शुरू कर दिया। यादगिर के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

शुक्रवार को कर्नाटक के यादगीर से एक दुखद घटना सामने आई है। एक कार और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आग के गोले में तब्दील होकर राख हो गई। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, कार यादगीर से रायचूर जा रही थी, जबकि बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी।

दमकल एवं आपातकालीन सेवा दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। निजी बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि, यात्रियों में से किसी को भी कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ को मामूली चोटें आईं और उनका इलाज किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेज गति और संभवतः लापरवाही दुर्घटना का कारण हो सकती है। घटना के तुरंत बाद पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात के लिए सड़क साफ करने लगे। आग बुझाने के प्रयासों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप