लाइव न्यूज़ :

60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 17, 2026 16:33 IST

प्लेटफार्म का इस्तेमाल झूठी, भड़काऊ और सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के लिए किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक शांति और सद्भाव बिगड़ने का खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देजाति, नस्ल, भाषा या क्षेत्र के आधार पर समुदायों के बीच नफरत या दुश्मनी को बढ़ावा देते हों। ऐसी सामग्री की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम यूनिट को दें।सामग्री फैलाई जाती है, तो उन्हें भी इसके लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

जम्मूः जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट डा. राकेश मिन्हास ने एक सख्त आदेश जारी किया है, जिसके तहत पूरे जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट करने, शेयर करने और फैलाने पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। यह आदेश कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के दुरुपयोग को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आया है। प्रशासन का मानना है कि इन प्लेटफार्म का इस्तेमाल झूठी, भड़काऊ और सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के लिए किया जा रहा है, जिससे उसे सार्वजनिक शांति और सद्भाव बिगड़ने का खतरा है।

आदेश के मुताबिक, लोगों को किसी भी ऐसे टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, आडियो क्लिप, मीम या रील को पोस्ट करने या आगे भेजने से मना किया गया है, जो धर्म, जाति, नस्ल, भाषा या क्षेत्र के आधार पर समुदायों के बीच नफरत या दुश्मनी को बढ़ावा देते हों। प्रशासन ने फेक न्यूज, छेड़छाड़ किए गए वीडियो, मार्फ की गई इमेज और बिना पुष्टि वाली अफवाहों को फैलाने पर भी रोक लगा दी है। 

जिनसे सांप्रदायिक तनाव या हिंसा भड़क सकती है। जिला मजिस्ट्रेट ने इसके अलावा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके बहिष्कार का आह्वान करने, धमकियां देने, हिंसा भड़काने, गैर-कानूनी सभाएं आयोजित करने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें और सामग्री फैलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।यह आदेश श्भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।

प्रशासन ने जिले में सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव को होने वाले खतरों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।निवासियों को निर्देश दिया गया है कि वे भड़काऊ सामग्री को आगे न भेजें, बल्कि ऐसी सामग्री की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम यूनिट को दें।

सोशल मीडिया फोरम के ग्रुप एडमिन और माडरेटर को भी चेतावनी दी गई है कि अगर उनके प्लेटफार्म के जरिए प्रतिबंधित सामग्री फैलाई जाती है, तो उन्हें भी इसके लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?