लाइव न्यूज़ :

Sambhal Road Accident: 2 बाइकों की टक्कर में सब-इंस्पेक्टर की मौत, दो घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 10:43 IST

Sambhal Road Accident: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक उपनिरीक्षक की यहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए।

Open in App

Sambhal Road Accident:  उत्तर प्रदेश के संभल के बेहटा जय सिंह चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब आठ बजे बेहटा जय सिंह चौराहे के पास हुई, जब बहजोई थाने के पुलिस उप निरीक्षक पीपन सिंह (45) एवं रहमत अली (25) मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहजोई कस्बे की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। पुलिस ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर स्थानीय निवासी वीर सिंह (25) भी सवार थे, जिन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना में दोनों उप निरीक्षक समेत तीनों लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रहमत अली की मौत हो गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उप निरीक्षक पीपन सिंह का चंदौसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने उनकी हालत का जायजा लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। 

टॅग्स :संभलसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा