Kurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
By अंजली चौहान | Updated: April 16, 2026 10:48 IST2026-04-16T10:46:26+5:302026-04-16T10:48:11+5:30
Kurnool Tragedy: प्रधानमंत्री मोदी ने कुरनूल त्रासदी को 'बेहद दर्दनाक' बताया और पीड़ितों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। इस दुखद घटना में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई।

Kurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
Kurnool Tragedy: आंध्र प्रदेश कुरनूल जिले में दर्दनाक हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। इस भयावह हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, कुरनूल में एक मालवाहक गाड़ी की टक्कर एक टैंकर से हो गई, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई। मालवाहक गाड़ी में 16 श्रद्धालु सवार थे और वे श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी टैंकर से टकरा गई।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है, "आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"
The mishap in Kurnool district of Andhra Pradesh is deeply painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones and pray for the speedy recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…
राहत राशि की घोषणा करते हुए PM मोदी ने कहा, "PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।"
16 अप्रैल को हुई इस जानलेवा दुर्घटना में पाँच महिलाओं, एक नाबालिग लड़की और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
येम्मिगनूर की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) एन भार्गवी के हवाले से बताया, "आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।"
STORY | Eight devotees killed in road accident near Mantralayam in Andhra, several injured
— Press Trust of India (@PTI_News) April 16, 2026
At least eight devotees, including five women, were killed and several others injured after a goods vehicle collided head-on with a tanker in Mantralayam of Kurnool district, a police… https://t.co/cjeURJadSf
रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए येम्मिगनूर अस्पताल ले जाया गया। कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि पाँच पीड़ितों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।