लाइव न्यूज़ :

Kerala Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस से ऑटो की टक्कर, 3 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 09:49 IST

Kerala Road Accident: अक्षय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और उसका ऑटो रिक्शा आंध्र प्रदेश से भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस से जा टकराया।

Open in App

Kerala Road Accident: केरल के आंचल में बुधवार देर रात को एक ऑटो रिक्शा की बस से टक्कर होने के बाद तिपहिया वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अक्षय (23), ज्योति लक्ष्मी (21) और श्रुति लक्ष्मी (16) के रूप में हुई है। सभी करावलूर के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा चला रहा अक्षय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और उसका ऑटो रिक्शा आंध्र प्रदेश से भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस से जा टकराया।

श्रद्धालु सबरीमला तीर्थयात्रा के बाद लौट रहे थे तभी पुनालुर-आंचल मार्ग पर देर रात करीब एक बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य रिश्तेदारों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

टॅग्स :केरलसड़क दुर्घटनाKerala Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा