दक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2026 22:12 IST2026-04-16T22:05:26+5:302026-04-16T22:12:49+5:30
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक सबसे बड़ा नैरेटिव खड़ा किया जा रहा है, भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह जो तीन विधेयक हैं।

file photo
नई दिल्लीः लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिसीमन आयोग का कानून एकदम पुराने कानून के अनुसार है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभी चल रही चुनाव में इसका कोई असर नहीं होगा। शाह ने कहा, "मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना का निर्णय कर लिया है। अभी हो रही जनगणना जाति जनगणना के आधार पर हो हो रही है। भ्रांति नहीं फैलानी चाहिए।" परिसीमन पर लोकसभा में बोलते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एक सबसे बड़ा नैरेटिव खड़ा किया जा रहा है, भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह जो तीन विधेयक हैं।
Speaking in the Lok Sabha on women's reservation and delimitation, Union Home Minister Amit Shah says, "The Modi cabinet has decided to conduct a caste census. The current census is being conducted based on the caste census. Misinformation should not be spread. The Delimitation… pic.twitter.com/vKm0DHlv5L
— ANI (@ANI) April 16, 2026
परिसीमन से पहले और बादः दक्षिण भारत की सीट
कर्नाटकः 28 से 42
आंध्र प्रदेशः 25 से 38
तेलंगानाः 17 से 26
केरलः 20 से 30
तमिलनाडुः 39 से 59।
𝐅𝐚𝐜𝐭𝐬 𝐨𝐯𝐞𝐫 𝐦𝐢𝐬𝐢𝐧𝐟𝐨𝐫𝐦𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧.
— BJP (@BJP4India) April 16, 2026
HM Shri @AmitShah made it clear in the Parliament that there will be no injustice to southern states in delimitation. Their representation will increase from 23.76% (129 out of 543 seats) to 23.90% (195 out of 816 seats).
This… pic.twitter.com/ldtZaY7tG9
𝐅𝐚𝐜𝐭𝐬 𝐨𝐯𝐞𝐫 𝐟𝐞𝐚𝐫, 𝐝𝐚𝐭𝐚 𝐨𝐯𝐞𝐫 𝐧𝐨𝐢𝐬𝐞.📊
— BJP (@BJP4India) April 16, 2026
The southern states will maintain their proportional share even after delimitation. From 23.76% to 23.90%, representation will remain consistent, reflecting fairness in allocation.
𝐔𝐧𝐢𝐨𝐧 𝐇𝐨𝐦𝐞… pic.twitter.com/m6C77l9lWf
संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन और संघ क्षेत्र के चुनाव के कानून में बदलाव का कानून, यह आने से लोकसभा में दक्षिण की क्षमता कम हो जाएगी और हमारे दक्षिण के राज्यों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कर्नाटक में 28 सीटें हैं जो सदन की 543 सीटों में से 5.15% हैं। बिल पास होने के बाद कर्नाटक के सांसदों की संख्या 28 से बढ़कर 42 हो जाएगी।
विधेयक पर भ्रांति फैलाने वालों सुन लो, भागना मत!
— BJP (@BJP4India) April 16, 2026
इतनी सरलता से समझा दूंगा कि KG के बच्चे को भी समझ में आ जाए।
सुनिए, @AmitShah का करारा जवाब... pic.twitter.com/izEQCusMxB
लोकसभा में कर्नाटक के सांसदों का प्रतिशत बढ़कर 5.44 हो जाएगा। कर्नाटक को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होगा। आंध्र प्रदेश में 25 सीटें हैं, जो कुल सीटों का 4.60% है। बिल पास होने के बाद सांसदों की संख्या 25 से बढ़कर 38 हो जाएगी, जो नई संख्या का 4.65% होगा...तेलंगाना में 17 सीटें हैं, जो 3.13% है।
"South, East....small states, decision-making will not do injustice, no change in proportion": PM Modi seeks to allay opposition concerns on LS seats, delimitation
— ANI Digital (@ani_digital) April 16, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/VhdhH0o5kt#modi#south#delimitationpic.twitter.com/41KPdDO1jl
बिल पास होने के बाद सांसदों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो जाएगी, जो नई संख्या का 3.18% होगा। तमिलनाडु में 39 सीटें हैं, जो 7.18% है। बिल पास होने के बाद सांसदों की संख्या 59 हो जाएगी जो नई संख्या का 7.23% होगा। केरलम में 20 सीटें हैं, जो कुल सीटों का 3.68% है।
बिल पास होने के बाद सांसदों की संख्या 30 हो जाएगी और नई संख्या का 3.67% होगा।" उन्होंने आगे कहा, "कुल मिलाकर दक्षिण का जो पूरा नैरेटिव बनाया जा रहा है, अभी 543 सीटों में उनके 129 सांसद बैठते हैं, 23.76% दक्षिण सांसदों की शक्ति यहां है, 50% वृद्धि के बाद 129 की जगह 195 सांसद दक्षिण के होंगे और उनकी शक्ति 23.97% होगी।"