लाइव न्यूज़ :

TCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2026 09:32 IST

TCS Nashik Case: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ के. कृतिवासन ने एक बयान में घोषणा की कि कंपनी ने अपने नासिक कार्यालय से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि निदा खान, जिन्हें बार-बार मानव संसाधन प्रबंधक बताया जा रहा था, न तो मानव संसाधन प्रबंधक थीं और न ही भर्ती के लिए जिम्मेदार थीं।

Open in App

TCS Nashik Case: टीसीएस के नागपुर शाखा में उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के CEO के. कृतिवासन ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंपनी ने इस शिकायत की जांच के लिए निगरानी समिति का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्र निदेशक केकी मिस्त्री कर रहे हैं। यह समिति नासिक यूनिट में चल रही जांच की समीक्षा करेगी। नासिक यूनिट पर कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव बनाने के आरोप लगे हैं, जिसकी वजह से यह जांच के दायरे में है।

कृतिवासन ने कहा कि हालांकि विस्तृत समीक्षाएं अभी भी जारी हैं, लेकिन सिस्टम और रिकॉर्ड की शुरुआती जांच में कंपनी के एथिक्स या POSH चैनलों के ज़रिए इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

TCS ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उसने तुरंत कार्रवाई की और बताया कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ जांच चल रही है, उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र सलाहकारों के तौर पर Deloitte की विशेषज्ञ टीमों और कानूनी सलाहकार Trilegal को भी नियुक्त किया है। इस आंतरिक जांच का नेतृत्व कंपनी की प्रेसिडेंट और COO आरती सुब्रमण्यम कर रही हैं।

जांच के निष्कर्षों को समीक्षा और सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए निगरानी समिति के सामने पेश किया जाएगा। TCS ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिस व्यक्ति को "बार-बार" HR मैनेजर बताया जा रहा है, वह न तो एचआर मैनेजर है और न ही भर्ती प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार है।

बयान में कहा गया है, "वह एक प्रोसेस एसोसिएट के तौर पर काम करती थीं और उनके पास कोई नेतृत्व संबंधी ज़िम्मेदारी नहीं थी।" कंपनी ने आगे कहा कि उसकी नासिक यूनिट सामान्य रूप से काम कर रही है और यूनिट बंद होने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया।

कंपनी ने कहा, "TCS कर्मचारियों के कल्याण और संस्थागत आचरण के मामले में उच्चतम मानकों का पालन करती है। हम अपने हर कर्मचारी की सुरक्षा, गरिमा और भलाई के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। जैसा कि हमने पहले भी कहा है, हम किसी भी तरह के दबाव या दुराचार के प्रति 'जीरो-टॉलरेंस' (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति अपनाते हैं।"

कंपनी ने यह भी कहा कि वह कर्मचारियों का समर्थन करना जारी रखेगी और अपने सभी कार्यस्थलों पर एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरा सहयोग देगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले की जांच पूरी तरह से और पारदर्शी तरीके से हो और इसे एक सही निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके।

इस सप्ताह की शुरुआत में, Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा था कि TCS की नासिक शाखा से सामने आ रहे आरोप "बेहद चिंताजनक और दुखद" हैं। CBSE 12वीं के नतीजों (CBSE 12 Result 2026) से जुड़े रियल-टाइम अपडेट और नतीजों की विस्तृत जानकारी पाएं।

टॅग्स :TCSक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप