लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराज चौधरी, पत्नी और पुत्र सहित कुल 44 लोग हिरासत में, बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 14:18 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता लगा है कि अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का छाता मार्ग पर एक पेट्रोल पम्प है और उसके पीछे पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी का आवास है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शर्मा को मुक्त कराया।कुल 44 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद किये हैं।

मथुराः मथुरा जिले में उच्चतम न्यायालय के एक अधिवक्ता को बंधक बनाकर यातनाएं देने के आरोप में बरसाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, उसकी पत्नी और बेटे समेत 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि उच्चतम न्यायालय में वकालत करने वाले बरसाना निवासी अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को अगवा करके बरसाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बलराज चौधरी के घर पर उनसे मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शर्मा को मुक्त कराया।

आरोपी बलराज चौधरी, उसकी पत्नी तथा पुत्र सहित कुल 44 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता लगा है कि अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का छाता मार्ग पर एक पेट्रोल पम्प है और उसके पीछे पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी का आवास है।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पम्प के बगल से ही आवास का रास्ता है और इसी रास्ते को लेकर अधिवक्ता एवं पूर्व पंचायत अध्यक्ष के बीच लंबे समय से विवाद है। कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबल्ली टोल बूथ, यूपीआई पेमेंट और पकड़े गए 3 आरोपी?, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या

क्राइम अलर्टसीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या, विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह, मयंक मिश्रा अरेस्ट, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्ट5 माह की गर्भवती भाभी सना के सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा देवर आमिर

ज़रा हटकेNoida Pizza Viral Video: आरोपी मुजम्मिल अरेस्ट, थूककर बनाता था पिज्जा, वीडियो

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टPragya Singh Missing Case: नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक क्यों गायब हो गई प्रज्ञा सिंह और 6 दिन की खोज के बाद बिहार में मिली?, वीडियो

क्राइम अलर्टटेंपो और ट्रक की टक्कर, बच्चे और 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत, 5 घायल

क्राइम अलर्टवसई में मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और खोपड़ी बरामद, रविवार शाम को खेल रहे थे बच्चे और देखा तो...

क्राइम अलर्टठाणे: बिजली मीटर कक्ष में आग, 40 मीटर जलकर खाक, आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाकर भागे

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट