टेंपो और ट्रक की टक्कर, बच्चे और 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत, 5 घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 11:13 IST2026-05-11T11:12:06+5:302026-05-11T11:13:34+5:30
Anand: स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित है, लेकिन अधिकारियों ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या संकेत नहीं लगाए थे।

file photo
Anand:गुजरात के आणंद जिले में सोमवार सुबह एक राजमार्ग पर एक टेंपो के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार एक बच्चे और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तारापुर पुलिस थाने के निरीक्षक मयूर शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना तारापुर-बागोदरा राज्य राजमार्ग पर हुई। टेंपो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच वर्षीय एक बच्चे, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, टेंपो में सवार लोग दाहोद से मजदूरी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत तारापुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित है, लेकिन अधिकारियों ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या संकेत नहीं लगाए थे।