लाइव न्यूज़ :

UP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, छह नए मंत्री हुए शामिल, दो राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 10, 2026 17:25 IST

राजभवन (लोकभवन) में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई. 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाईयोगी के नजदीकी महेंद्र नहीं बने मंत्री, पीएम मोदी के चहेते हंसराज बन गए मंत्री 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते दो साल से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर रविवार को विराम लग गया. मात्र 24 घंटे की भीतर ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई सियासत में ही मंत्री बनाए जाने वाले छह नाम तय हो गए. आनन फानन में राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू हुई.  मंत्रिमंडल विस्तार का निमंत्रण पत्र छपा. और राजभवन (लोकभवन) में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई. 

इनके अतिरिक्त राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर तथा अजीत सिंह पाल को भी शपथ दिलाई गई. उन्हें प्रमोशन मिला है. योगी सरकार नए मंत्रियों के रूप में शामिल हुए चेहरों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समाज से हैं. इस विस्तार की एक खास बात यह भी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह के खास माने जाने वाले पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तैयार नहीं हुआ. 

योगी आदित्यनाथ सरकार में अभी मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री समेत 21 कैबिनेट मंत्री हैं. इनके साथ 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री हैं. इस प्रकार योगी सरकार में 54 मंत्री हैं. जबकि मंत्रिमंडल अधिकतम 60 मंत्री नहीं बनाये जा सकते है. इस गणित के अनुसार ही रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बिना किसी को मंत्रिमंडल से हटाए आठ को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. 

रविवार को शपथ लेने वालों में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी तथा समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पाण्डेय, अति पिछड़ी जाति से आने वाले वाराणसी के विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, फतेहपुर की खागा सीट से विधायक अनुसूचित जाति की कृष्णा पासवान, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेन्द्र दिलेर और कन्नौज के तिर्वा से विधायक विधायक कैलाश सिंह राजपूत शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही इनके साथ राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तथा अजीत सिंह पाल को स्वतंत्र प्रभार के मंत्री पद पर प्रोन्नत किए जाने के चलते शपथ दिलाई गई. 

योगी मंत्रिमंडल में इस नाते मिली इन्हें जगह

ओबीसी चेहरों की बात करें तो भूपेंद्र चौधरी संगठन से जुड़ा पुराना चेहरा हैं और जाट बिरादरी से आते हैं. वह योगी सरकार में पंचायत राज मंत्री रह चुके हैं. बताया जा रहा है पश्चिम यूपी की सियासत के मद्देनजर उन्हे फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. जबकि रायबरेली संसदीय क्षेत्र से जुड़े होने की वजह से मनोज पांडेय को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है ताकि रायबरेली में राहुल गांधी और समाजवादी की सियासत को चुनौती दी जा सके. हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं.प्रधानमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले हंसराज को प्रमुख ओबीसी नेताओं में गिने जाते हैं. 

वाराणसी, चंदौली, भदोही और आसपास के जिलों में उनका प्रभाव देखते हुए उन्हें मंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल जगह पाने वाली महिला विधायक कृष्णा पासवान अपने समाज की प्रभावशाली नेता हैं. पूर्वांचल और मध्य यूपी में पासवान वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा उन्हें मंत्री बनाया है. अलीगढ़ के सुरेंद्र दिलेर खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनके परिवार के लोग भी सांसद रहे है. पश्चिमी यूपी में दलित राजनीति के लिहाज से उनका नाम काफी प्रभावशाली माना जाता है, इसी नाते उन्हे मंत्री बनाया गया है. 

दो वर्ष पहले हुआ था पहला विस्तार 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था. तब सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए पिछड़े, दलित, अगडे  के साथ ही पूरब से पश्चिम को साधते हुए चार नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे. इनमें सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान, मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार और गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा मंत्री बने थे. अब रविवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हुआ है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः योगी सरकार 9 साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री 9 महीनों में क्या कर लेंगे?, अखिलेश यादव बोले-भाजपा किसी की सगी नहीं?

भारतउत्तर प्रदेश की सड़कें- एक्सप्रेस वे, हत्यारों से भी बेरहम, बीते साल यूपी में 27,205 लोगों ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

भारतउत्तर प्रदेश में आलू किसानों की ख्वाहिशें तोड़ रही हैं दम! पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और खाड़ी देशों में नहीं भेजा गया आलू

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया?, तमिलनाडु सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री विजय का सचिव नियुक्त किया

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से दिया इस्तीफा, पेराम्बुर सीट रखी बरकरार

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतTamil Nadu: मिलिए एस. कीर्तना से, जो विजय की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं और फर्राटेदार बोलती हैं हिंदी