लाइव न्यूज़ :

कौन हैं सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया?, तमिलनाडु सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री विजय का सचिव नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 18:06 IST

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने रविवार को पूर्व निर्धारित प्रारूप से हटकर और अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य को दर्शाने के लिए हाथ के इशारे करके शपथ ग्रहण समारोह को एक प्रभावशाली शपथ भाषण में बदलने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हस्तक्षेप किया और उन्हें आधिकारिक शपथ के प्रारूप तक ही सीमित रहने को कहा।मैं, सी. जोसेफ विजय, भारत के विधिवत स्थापित संविधान के प्रति निष्ठावान रहूंगा...घृणा को दूर करूंगा और जनता के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम करूंगा।

चेन्नई:  तमिलनाडु सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री चंद्रशेखर जोसेफ विजय का सचिव नियुक्त किया। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष विजय ने रविवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

राज्य सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. पी. सेंथिल कुमार का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव-प्रथम के पद पर तैनात किया गया है। आदेश के मुताबिक आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग की सचिव जी लक्ष्मी प्रिया का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव-द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने रविवार को पूर्व निर्धारित प्रारूप से हटकर और अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य को दर्शाने के लिए हाथ के इशारे करके शपथ ग्रहण समारोह को एक प्रभावशाली शपथ भाषण में बदलने का प्रयास किया। हालांकि, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हस्तक्षेप किया और उन्हें आधिकारिक शपथ के प्रारूप तक ही सीमित रहने को कहा।

राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाना शुरू करते ही विजय ने पूर्व निर्धारित प्रारूप से हटकर बोलना शुरू किया, ‘‘मैं, सी. जोसेफ विजय, भारत के विधिवत स्थापित संविधान के प्रति निष्ठावान रहूंगा... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करूंगा। मैं कानून के शासन का पालन करूंगा, ईमानदारी से काम करूंगा, घृणा को दूर करूंगा और जनता के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम करूंगा। मैं ईश्वर की कसम खाकर यह शपथ लेता हूं।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सी जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि राज्य ने एक नयी पीढ़ी, एक नयी आवाज तथा एक नयी कल्पना को चुना है। कमल हासन और आर माधवन सहित कई हस्तियों ने टीवीके अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और इसे ‘‘ऐतिहासिक जीत’’ बताया।

विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में आधिकारिक तौर पर शपथ ली। यह समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

टॅग्स :जोसेफ विजय चंद्रशेखरतमिलनाडु विधानसभा चुनावटीवीके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से दिया इस्तीफा, पेराम्बुर सीट रखी बरकरार

भारतTamil Nadu: मिलिए एस. कीर्तना से, जो विजय की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं और फर्राटेदार बोलती हैं हिंदी

भारतघरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम बनते विजय ने दिया तोहफा, महिला सुरक्षा को लेकर विशेष बल गठित

भारतपीएम मोदी ने CM विजय को दी बधाई, बोले- "तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम"

भारतविजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई?, पीएम मोदी बोले- तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

भारत अधिक खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

भारतUP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, छह नए मंत्री हुए शामिल, दो राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतपीएम मोदी के संकल्प को सीएम डॉ. मोहन कर रहे हैं पूरा, विकास का द्वार खोलेंगी 2117 किमी सड़कें, जानें सरकार का प्लान