लाइव न्यूज़ :

8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 09:25 IST

1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की और उन्होंने 2001 से लेकर 2006 में सैन्य तख्तापलट तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

Open in App
ठळक मुद्देसफेद पोलो शर्ट और नीली पैंट पहने जेल से बाहर निकले थाकसिन को उनके परिजनों ने गले लगाया।समर्थकों ने 'हम थाकसिन से प्यार करते हैं' के नारे लगाए और उन्हें लाल गुलाब भेंट किए। थाकसिन देश के इतिहास में पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पूरे चार साल का कार्यकाल पूरा किया।

बैंकाक: थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले में आठ महीने की जेल की सजा काटने के बाद सोमवार को रिहा कर दिया गया। शिनावात्रा को इस मामले में एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। शिनावात्रा (76) की रिहाई के अवसर पर उनके करीब 300 समर्थक और राजनीतिक सहयोगी 'क्लोंग प्रेम केंद्रीय कारागार' के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उनकी बेटी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। सफेद पोलो शर्ट और नीली पैंट पहने जेल से बाहर निकले थाकसिन को उनके परिजनों ने गले लगाया।

इस दौरान उनके समर्थकों ने 'हम थाकसिन से प्यार करते हैं' के नारे लगाए और उन्हें लाल गुलाब भेंट किए। थाकसिन ने मुस्कुराकर समर्थकों का अभिवादन किया, लेकिन मीडिया से बिना बात किए वहां से रवाना हो गए। थाकसिन उद्योगपति थे, जिन्होंने 1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की और उन्होंने 2001 से लेकर 2006 में सैन्य तख्तापलट तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

थाकसिन देश के इतिहास में पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पूरे चार साल का कार्यकाल पूरा किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा योजना और देश के कम विकसित हिस्सों में सड़क निर्माण जैसी नीतियों को समाज के गरीब तबके, विशेष रूप से ग्रामीण उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों से भरपूर समर्थन मिला।

लेकिन उनकी लोकप्रियता और कभी-कभी मनमानी शैली ने उनके समर्थकों और देश के शहरी अभिजात वर्ग, राजशाही समर्थकों और सेना के बीच गहरी दरारें पैदा कर दीं। उन पर अपने व्यापारिक हितों के लिए पद का दुरुपयोग करने और एक लॉटरी परियोजना को अवैध रूप से मंजूरी देने के आरोप थे, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ था।

टॅग्स :थाईलैंडजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

विश्व अधिक खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"