वसई में मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और खोपड़ी बरामद, रविवार शाम को खेल रहे थे बच्चे और देखा तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 10:27 IST2026-05-11T10:26:17+5:302026-05-11T10:27:03+5:30

Palghar: अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया गया।

Palghar Headless human skeleton skull recovered field in Vasai children playing Sunday evening and when they saw | वसई में मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और खोपड़ी बरामद, रविवार शाम को खेल रहे थे बच्चे और देखा तो...

file photo

Highlightsमैदान में रविवार शाम कुछ लड़के खेल रहे थे, तभी उनकी नजर इन अवशेषों पर पड़ी।पिछले तीन दिनों के दौरान इस मैदान में आग लगने की घटनाएं हुई थीं।

Palghar: महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई इलाके में एक मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और एक खोपड़ी बरामद हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, वसई के आनंद नगर स्थित एक मैदान में रविवार शाम कुछ लड़के खेल रहे थे, तभी उनकी नजर इन अवशेषों पर पड़ी।

पिछले तीन दिनों के दौरान इस मैदान में आग लगने की घटनाएं हुई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ सिक्के भी बरामद हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

लोहे का गेट गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

गेझा गांव में घर के मुख्य द्वार पर लगा लोहे का गेट गिरने से पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गौतम ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत मनीष का पांच वर्षीय बेटा नवदीप शनिवार को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के गेट पर चढ़कर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अचानक गेट टूटकर उसके ऊपर गिर गया और उसके नीचे दबने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

Web Title: Palghar Headless human skeleton skull recovered field in Vasai children playing Sunday evening and when they saw

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे