मैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 09:35 IST2026-05-11T09:33:02+5:302026-05-11T09:35:53+5:30

"अनिल शुक्ला" के नाम से धोखाधड़ी से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे दिल्ली का निवासी दिखाया गया था।

Afghan national Diwraj Hiroo travelling fake passport posing Indian citizen arrested Goa's Dabolim airport India has visited several times since 2009 | मैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

file photo

Highlightsअधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में रूस से बहरीन होते हुए गोवा पहुंचा था।आरोपी ने इससे पहले "सुरेश आहूजा" बनकर एक अन्य भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था। आरोपी के पास एक अफगान पासपोर्ट भी मिला है और वह 2009 से कई बार भारत आ-जा चुका है।

पणजी: खुद को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में एक अफगान नागरिक को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिवराज हिरो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान के कंधार का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। उसे रविवार तड़के हवाई अड्डे की अप्रवासन जांच चौकी पर यात्रा दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में रूस से बहरीन होते हुए गोवा पहुंचा था।

उसके पास से "अनिल शुक्ला" के नाम से धोखाधड़ी से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे दिल्ली का निवासी दिखाया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले "सुरेश आहूजा" बनकर एक अन्य भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी के पास एक अफगान पासपोर्ट भी मिला है और वह 2009 से कई बार भारत आ-जा चुका है।

जांच में पता चला कि उसने भारत के बाहर अपना अफगान पासपोर्ट नवीनीकृत कराया था और दो जनवरी, 2016 को फिर से भारत में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी और पहचान छिपाकर किसी अन्य के नाम पर यात्रा करने (प्रतिरूपण) से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Afghan national Diwraj Hiroo travelling fake passport posing Indian citizen arrested Goa's Dabolim airport India has visited several times since 2009

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे