लाइव न्यूज़ :

मैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 09:35 IST

"अनिल शुक्ला" के नाम से धोखाधड़ी से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे दिल्ली का निवासी दिखाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में रूस से बहरीन होते हुए गोवा पहुंचा था।आरोपी ने इससे पहले "सुरेश आहूजा" बनकर एक अन्य भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था। आरोपी के पास एक अफगान पासपोर्ट भी मिला है और वह 2009 से कई बार भारत आ-जा चुका है।

पणजी: खुद को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में एक अफगान नागरिक को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिवराज हिरो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान के कंधार का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। उसे रविवार तड़के हवाई अड्डे की अप्रवासन जांच चौकी पर यात्रा दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में रूस से बहरीन होते हुए गोवा पहुंचा था।

उसके पास से "अनिल शुक्ला" के नाम से धोखाधड़ी से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे दिल्ली का निवासी दिखाया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले "सुरेश आहूजा" बनकर एक अन्य भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी के पास एक अफगान पासपोर्ट भी मिला है और वह 2009 से कई बार भारत आ-जा चुका है।

जांच में पता चला कि उसने भारत के बाहर अपना अफगान पासपोर्ट नवीनीकृत कराया था और दो जनवरी, 2016 को फिर से भारत में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी और पहचान छिपाकर किसी अन्य के नाम पर यात्रा करने (प्रतिरूपण) से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :अफगानिस्तानगोवादिल्लीDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 14 में मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था नवीन?, अवैध पिस्तौल और 3 कारतूस रखने के आरोप में 27 वर्षीय विक्रेता अरेस्ट

भारतदिल्ली में Heat Action Plan लागू, CM रेखा गुप्ता ने बताई सरकार की तैयारी

भारतसावधान दिल्लीवाले! चालान भरने में हुई 45 दिन की देरी, तो लगेगा भारी जुर्माना, पढ़ लें यह जरूरी नियम

भारतअचानक बदला दिल्ली का मौसम, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, देखें वीडियो

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टवसई में मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और खोपड़ी बरामद, रविवार शाम को खेल रहे थे बच्चे और देखा तो...

क्राइम अलर्टठाणे: बिजली मीटर कक्ष में आग, 40 मीटर जलकर खाक, आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाकर भागे

क्राइम अलर्टएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षाः कर रहे थे डिजिटल नकल?, बिहार के रहने वाले 3 और कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के 3 अभ्यर्थी अरेस्ट, कंप्यूटर केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार

क्राइम अलर्टहार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: 'दूसरी पत्नी' बनने से इनकार करना बना मौत का कारण, आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट