Noida Pizza Viral Video: आरोपी मुजम्मिल अरेस्ट, थूककर बनाता था पिज्जा, वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 13:43 IST2026-05-11T13:20:36+5:302026-05-11T13:43:15+5:30
Noida Pizza Viral Video: वीडियो में सेक्टर-22 स्थित एक पिज़्ज़ा आउटलेट में कार्यरत कर्मचारी पिज़्ज़ा तैयार करते समय अनुचित कृत्य करता दिखाई दिया।

Noida Pizza Viral Video
Noida: नोएडा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में पिज़्ज़ा की एक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा पिज़्ज़ा तैयार करते समय उस पर थूकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि 10 मई की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो में सेक्टर-22 स्थित एक पिज़्ज़ा आउटलेट में कार्यरत कर्मचारी पिज़्ज़ा तैयार करते समय अनुचित कृत्य करता दिखाई दिया।
उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी मुजम्मिल (30), पुत्र साकिर, निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर कुछ संगठनों ने थाने पहुंचकर विरोध भी दर्ज कराया।
नोएडा के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा में थूकने कर बेचने का गंभीर आरोप लगा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी संचालक मुजम्मिल को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.#Noida#Pizza… pic.twitter.com/N5KZ06drzn
— Zee News (@ZeeNews) May 11, 2026