लाइव न्यूज़ :

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षाः कर रहे थे डिजिटल नकल?, बिहार के रहने वाले 3 और कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के 3 अभ्यर्थी अरेस्ट, कंप्यूटर केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 20:50 IST

SSC GD Constable Exam: संदिग्ध प्रणालियों को जब्त कर लिया और पूछताछ के लिए अभ्यर्थियों (18 से 27 वर्ष की आयु के बीच) को हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देSSC GD Constable Exam: शनिवार को पंडरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक परीक्षा केंद्र में घटी।SSC GD Constable Exam: उम्मीदवारों के प्रश्नों को रिमोट एक्सेस के जरिए दूर से ही हल किया जा रहा है।SSC GD Constable Exam: केंद्र के पर्यवेक्षक ने इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस को सूचित किया।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एक कंप्यूटर केंद्र में आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कथित तौर पर ‘डिजिटल’ साधनों का उपयोग कर नकल करने के आरोप में छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार हो गए हैं। उसने बताया कि यह घटना शनिवार को पंडरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक परीक्षा केंद्र में घटी।

पुलिस अधीक्षक (रांची नगर) पारस राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘रिमोट एक्सेस सिस्टम’ के माध्यम से परीक्षा में अभ्यर्थियों की मदद की जा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि कुछ ऐसी प्रणाली हैं जिनके माध्यम से उम्मीदवारों के प्रश्नों को रिमोट एक्सेस के जरिए दूर से ही हल किया जा रहा है।

उम्मीदवारों की ओर से बिल्कुल भी शारीरिक गतिविधि नहीं हुई, कर्सर स्वचालित रूप से चल रहा था और प्रश्न हल हो रहे थे।’’ राणा ने कहा कि परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र के पर्यवेक्षक ने इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस को सूचित किया।’’

पुलिस अधीक्षक कहा, ‘‘हमने संदिग्ध प्रणालियों को जब्त कर लिया और पूछताछ के लिए अभ्यर्थियों (18 से 27 वर्ष की आयु के बीच) को हिरासत में ले लिया।’’ राणा ने कहा कि उन्हें देहरादून और अन्य शहरों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपराधिक जांच विभाग (साइबर) सहित कई एजेंसियों से परामर्श किया।

और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि केंद्र के मालिक और अधीक्षक इस अपराध में शामिल थे। घटना के बाद वे फरार हैं।’’ पुलिस ने बताया कि छह कंप्यूटर, सीसीटीवी के दो डीवीआर, दो फायरवॉल, दो राउटर, मास्टर कंप्यूटर का एक सीपीयू, दो सी-डीएसी बॉक्स, छह एडमिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट जब्त किए गए हैं।

राणा ने कहा कि संदिग्ध कंप्यूटर एक मास्टर कंप्यूटर से जुड़े हुए थे जहां प्रश्नों को हल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि छह उम्मीदवारों में से तीन बिहार के विभिन्न स्थानों से हैं, जबकि अन्य तीन झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के निवासी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीडिजिटल इंडियाRanchiझारखंडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठबिहार के मोतिहारी स्थित बापूधाम रेलवे स्टेशन के पास RPF और चाइल्ड हेल्पलाइन ने 21 नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

क्राइम अलर्टहार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

भारतArchery World Cup Stage 2 in Shanghai: चीन को 5-4 से हराकर गोल्ड पर कब्जा?, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास

क्राइम अलर्टबिहार के सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 14 में मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था नवीन?, अवैध पिस्तौल और 3 कारतूस रखने के आरोप में 27 वर्षीय विक्रेता अरेस्ट

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: 'दूसरी पत्नी' बनने से इनकार करना बना मौत का कारण, आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट

क्राइम अलर्टहैवान मालिक ने नौकरानी से रेप किया, उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर फांसी पर लटकाकर मार डाला, जबलपुर में खौफनाक वारदात

क्राइम अलर्टबिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान