लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2026 11:08 IST

तमिलनाडु के मंत्री एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेनगोट्टैयन ने विधायक के रूप में शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन ने चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र के विधान सभा सदस्य (एमएलए) के रूप में शपथ ली।एन. आनंद तथा आधव अर्जुन सहित नौ मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण की कार्यवाही सुबह साढ़े नौ बजे कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई।

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, नौ अन्य मंत्रियों और एडप्पाडी के. पलानीस्वामी सहित नव निर्वाचित विधायकों ने सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एम.वी. करुपैया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण की कार्यवाही सुबह साढ़े नौ बजे कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने विधायक के रूप में सबसे पहले शपथ ली और इसके बाद एन. आनंद तथा आधव अर्जुन सहित नौ मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।

 

इसके बाद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक दल के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, पूर्व मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता ई. पलानीस्वामी और द्रमुक नेता ओ. पन्नीरसेल्वम, अन्नाद्रमुक सदस्य ए कृष्णमूर्ति और के. पी. अनबलगन सहित अन्य लोगों ने विधायक के रूप में शपथ ली।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावजोसेफ विजय चंद्रशेखरटीवीकेएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया

भारतकौन हैं सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया?, तमिलनाडु सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री विजय का सचिव नियुक्त किया

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से दिया इस्तीफा, पेराम्बुर सीट रखी बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतVIDEO: 'तेल खाना कम करना भी देशभक्ति का काम', पीएम मोदी ने कहा...

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया