लाइव न्यूज़ :

ठाणे: बिजली मीटर कक्ष में आग, 40 मीटर जलकर खाक, आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाकर भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 09:52 IST

Thane: दमकलकर्मियों ने आग को आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैलने से रोक दिया और सुबह चार बजकर 40 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।40 फ्लैट के निवासी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए।पुलिस, दमकलकर्मी और आरडीएमसी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को एक आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में आग लग गई, जिससे 40 मीटर जलकर खाक हो गए। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि चराई क्षेत्र स्थित सात मंजिला ‘आनंद विल्हा’ नाम की इमारत के भूतल पर सुबह चार बजकर आठ मिनट पर आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और आरडीएमसी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘‘आग की इस घटना में बिजली के कुल 40 मीटर जलकर खाक हो गए।’’ उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग को आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैलने से रोक दिया और सुबह चार बजकर 40 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि बिजली के तारों में ‘शॉर्ट सर्किट’ होने से आग लगने की आशंका है, लेकिन इसके सटीक कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आग बुझाए जाने के दौरान एहतियात के तौर पर भवन की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से काट दी गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या, विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह, मयंक मिश्रा अरेस्ट, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टवसई में मैदान से बिना सिर का मानव कंकाल और खोपड़ी बरामद, रविवार शाम को खेल रहे थे बच्चे और देखा तो...

क्राइम अलर्टएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षाः कर रहे थे डिजिटल नकल?, बिहार के रहने वाले 3 और कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के 3 अभ्यर्थी अरेस्ट, कंप्यूटर केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार

कारोबारमैप की गलती, पहचान की सजा: आखिर क्यों सरकारी नक्शों में 'गाँव' बन गए 'स्लम'?, कागजी भूल या पहचान मिटाने की साजिश?

भारतMaharashtra 10th Board Results 2026: मराठी भाषा के पेपर में लगभग 80,000 छात्र हुए फेल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्टर 14 में मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था नवीन?, अवैध पिस्तौल और 3 कारतूस रखने के आरोप में 27 वर्षीय विक्रेता अरेस्ट

क्राइम अलर्टहार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: 'दूसरी पत्नी' बनने से इनकार करना बना मौत का कारण, आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट

क्राइम अलर्टबिहार के सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल