लाइव न्यूज़ :

विजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 21:43 IST

vijay swearing-in ceremony: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने ‘तमिल थाई वाझथु’ को तीसरे स्थान पर रखने के फैसले की निंदा की है।

Open in App
ठळक मुद्देvijay swearing-in ceremony: तमिल प्रार्थना पारंपरिक रूप से सरकारी समारोहों की शुरुआत में गाई जाती रही है।vijay swearing-in ceremony: आधिकारिक कार्यक्रमों और समारोहों में ‘तमिल थाई वाझथु’ को उचित महत्व देने का भी आह्वान किया।vijay swearing-in ceremony: विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘तमिल थाई वाझथु’ से पहले 'वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ गाया गया।

चेन्नई: तमिलनाडु में सी. जोसफ विजय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ‘तमिल थाई वाझथु’ (प्रार्थना) गीत को ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद तीसरे स्थान पर गाया गया जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य में सरकारी कार्यक्रमों के प्रारंभ में परंपरागत रूप से इस प्रार्थना गीत को गाया जाता है। ‘तमिल थाई वाझथु’ की तुलना में ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ को दी गई प्राथमिकता ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने ‘तमिल थाई वाझथु’ को तीसरे स्थान पर रखने के फैसले की निंदा की है।

वीरपांडियन की पार्टी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), वीसीके (विदुथलाई चिरूथईगल काची) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के साथ मिलकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सरकार बनाने में समर्थन दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि तमिल प्रार्थना पारंपरिक रूप से सरकारी समारोहों की शुरुआत में गाई जाती रही है।

इसे उचित महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने एक बयान में राज्य सरकार से सभी आधिकारिक कार्यक्रमों और समारोहों में ‘तमिल थाई वाझथु’ को उचित महत्व देने का भी आह्वान किया।

वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने भी इस घटना की निंदा की। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘तमिल थाई वाझथु’ से पहले 'वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ गाया गया।

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाई। इसी तरह, शोलावंदन विधानसभा क्षेत्र से चुने गए टीवीके विधायक एम.वी. करुपैया के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भी ‘तमिल थाई वाझथु’ को तीसरे स्थान पर रखा गया।

टॅग्स :जोसेफ विजय चंद्रशेखरटीवीकेतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया

भारतकौन हैं सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया?, तमिलनाडु सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री विजय का सचिव नियुक्त किया

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से दिया इस्तीफा, पेराम्बुर सीट रखी बरकरार

भारतTamil Nadu: मिलिए एस. कीर्तना से, जो विजय की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं और फर्राटेदार बोलती हैं हिंदी

भारतघरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम बनते विजय ने दिया तोहफा, महिला सुरक्षा को लेकर विशेष बल गठित

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

भारतUP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, छह नए मंत्री हुए शामिल, दो राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन