लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: फोरेंसिक टीम को बाथरूम के टाइल्स में मिले खून के निशान, जहां आफताब ने किए थे 35 टुकड़े

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2022 16:54 IST

श्रद्धा मर्डर केस में हाल के दिनों में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के अलावा, दिल्ली पुलिस ने सीएफएसएल द्वारा अपराध स्थल का निरीक्षण किया

Open in App
ठळक मुद्देफोरेंसिक टीम को फ्लैट के बाथरूम में टाइल्स के बीच खून के निशान मिले हैं इससे पहले एफएसएल टीम को फ्लैट के किचन में भी खून के धब्बे मिले थेडीएनए जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि खून के निशान श्रद्धा के हैं या नहीं

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में फोरेंसिक टीम को आफताब पूनावाला के फ्लैट के बाथरूम में खून के धब्बों के निशान मिले हैं। सूत्रों ने कहा कि सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) की एक टीम ने दिल्ली के छतरपुर में आफताब अमीन पूनावाला के किराए के फ्लैट में सुराग की तलाश की जहां जांच टीम को उसके बाथरूम में टाइल्स के बीच खून के निशान मिले हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के अलावा, दिल्ली पुलिस ने सीएफएसएल द्वारा अपराध स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि डीएनए जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि फोरेंसिक टीम को मिले खून के निशान श्रद्धा के हैं या नहीं। इससे पहले एफएसएल टीम को फ्लैट के किचन में भी खून के धब्बे मिले हैं।  आपको बता दें कि इस केस की तफ्तीश में दिल्ली पुलिस की 14 अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। 

उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपे जाने का आग्रह करने वाली एक जनहित याचिका मंगलवार को खारिज करते हुए उसे ‘प्रचार हित याचिका’ बताया। अदालत ने याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगाया लेकिन जुर्माना राशि नहीं बतायी। 

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि यह प्रचार हित याचिका है तथा याचिका में एक भी सही आधार नहीं है। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए स्थायी वकील (अपराध) संजय लाओ ने कहा कि मामले में 80 फीसदी जांच पूरी हो गयी है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल के साथ ही 200 पुलिसकर्मी जांच में लगे हुए हैं।

आफताब को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें अलग अलग इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा। 

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर झगड़ा होता था। ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा होने पर ही पूनावाला ने 18 मई की शाम को 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी। 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडForensic Science Laboratoryहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप