लाइव न्यूज़ :

Sangli News: टेस्ट में बेटी नहीं लाई अच्छे नंबर, पिता ने पीट-पीट कर ले ली जान

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2025 13:15 IST

Sangli News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक 16 वर्षीय लड़की को उसके स्कूल शिक्षक पिता ने टेस्ट में कम अंक आने पर पीट-पीटकर मार डाला.

Open in App

Sangli News:महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। कलयुगी पिता ने पत्नी के सामने ही नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बेटी के टेस्ट में नंबर कम आए थे। हैरान करने वाले मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जो पेशे से खुद एक शिक्षक है। गौरतलब है कि 16 वर्षीय लड़की को उसके पिता ने पीट-पीटकर मार डाला।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को अटपडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था। साधना 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसे टेस्ट में कम अंक मिले थे।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आटा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल पकड़ा और अपनी पत्नी और बेटे की मौजूदगी में लड़की पर उससे हमला कर दिया।

अटपडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने बताया, "किशोरी को सांगली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत कई चोटों के कारण हुई।" उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :SangliMaharashtraहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या